Janmashtami  why chappan bhog is offered to lord Krishna ()

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को क्यों लगाया जाता है छप्पन भोग?

हिंदू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद शुभ और पावन माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाने का महत्व क्या है। इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-08-21, 23:00 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा विधिवत रूप से करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। अब ऐसे में जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाने की मान्यता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार जानते हैं। 

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को क्यों लगाया जाता है छप्पन भोग?

kridhna ka  bhog sixteen nine

भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री बहुत प्रिय था। छप्पन भोग में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, व्यंजन और फल शामिल होते हैं, जो उनकी इस मिष्ठान प्रेम को दर्शाते हैं। छप्पन भोग को सृष्टि के छप्पन अक्षरों का प्रतीक माना जाता है। यह मान्यता है कि इन व्यंजनों के माध्यम से भगवान कृष्ण को संपूर्ण सृष्टि अर्पित की जाती है।

भगवान कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं। भगवान विष्णु को समस्त भोगों का भोगी माना जाता है। छप्पन भोग के माध्यम से उनका पूजन किया जाता है। छप्पन भोग बनाने और परोसने की रीतियां विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग होती हैं। यह स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को दर्शाता है।

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार ब्रजवासी स्वर्ग के राजा इंद्र की पूजा के लिए एक बड़ा आयोजन कर रहे थे। तब छोटे कृष्ण ने नंद बाबा से पूछा कि यह आयोजन क्यों किया जा रहा है। तब नंद बाबा ने कहा कि इस पूजा से देवराज इंद्र बेहद प्रसन्न होंगे और अच्छी वर्षा करेंगे। नन्हें कृष्ण ने कहा कि बारिश तो स्वयं इंद्र का काम है और हम इनकी पूजा क्यों करें। अगर पूजा करनी है, तो गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। क्योंकि इससे फलों और सब्जियों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जानवरों को भी चारा मिलता है। तब भगवान श्रीकृष्ण की बात सभी को पसंद आई और सभी लोगों ने इंद्र की जगह गोवर्धन की पूजा करने लगे। इंद्रदेव ने इसे अपने अपमान समझ लिया और वह बेहद क्रोधित हुए। क्रोधित इंद्रदेव ने ब्रज में खूब कहर बरपाया और खूब बारिश करवाई।

इसे जरूर पढ़ें - जन्माष्टमी 2024 तिथि: 25 या 26 अगस्त? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारी

इससे पूरे शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। ऐसा दृश्य देखकर सभी ब्रजवासी डर गए। तब श्रीकृष्ण ने सभी को बचाने के लिए कहा कि सभी गोवर्धन पर्वत की शरण में आ जाओ। वहीं हमें इन सभी प्रकोप से बचाएंगे। भगवान कृष्ण ने पूरे गोवर्धन पर्वत को अपने बाएं हाथ की उंगली से उठा लिया। इससे उन्होंने पूरे ब्रज की रक्षा की।

इसे जरूर पढ़ें - Janmashtami 2024 Lord Krishna: जन्माष्टमी के दिन कान्हा को लगाएं इन चीजों का भोग, संतान रहेगी सेहतमंद और बढ़ेगी सुख-समृद्धि

वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने 7 दिनों तक बिना कुछ खाए गोवर्धन पर्वत को उठाए रहें। कुछ देर बाद जब इंद्रदेव शांत हुए, तो उन्होंने आठवें दिन बारिश बंद करवाई। उसके बाद सभी ब्रजवासी पर्वत से बाहर आ गए। सब समझ गए कि कान्हा ने सात दिनों से कुछ भी नहीं खाया है। तभी मां यशोदा से पूछा कि वह अपने लाला को कैसे खाना खिलाती हैं। तब सबने बताया कि वह अपने कान्हा को दिन में आठ बार भोग कराती हैं। इस प्रकार सभी ने कुछ छप्पन भोग यानी कि हर दिन 8 व्यंजन तैयार किए और श्रीकृष्ण को खिलाया। इस प्रकार कान्हा को 56 भोग खिलाने का परंपरा शुरू हुई। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;