होली भाई दूज हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। यह पर्व साल में दो बार आता है। एक बार होली के बाद और दूसरी बार दिवाली के बाद। होली के बाद आने वाला भाई दूज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। यह सभी रीति-रिवाज भाई की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना के लिए किए जाते हैं। भाई दूज भाई-बहन के बीच के बंधन को और भी मजबूत करता है। अब ऐसे में होली भाई दूज पर तिलक किस मुहुर्त में लगाना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
होली भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 16 मार्च को दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से लेकर शाम 4 बजकर 58 मिनट तक है। इस दौरान बहनें अपने भाइयों को तिलक लगा सकती हैं। इसके अलावा आप अपने पंडित जी से शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Holi 2025: होली खेले हुए कपड़ों का बाद में क्या करना चाहिए?
होली भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व होली के दूसरे दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। यह तिलक भाई को बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से बचाने का भी प्रतीक है। यह भाई के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। आपको बता दें, माथे पर तिलक लगाने से मस्तिष्क शांत रहता है और एकाग्रता बढ़ती है।
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2025 Laddu Gopal Puja: होली के दिन लड्डू गोपाल को कौन से रंग का गुलाल लगाएं?
तिलक को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। भाई दूज के दिन तिलक लगाने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं, ऐसा कहा जाता है कि भाई को तिलक लगाने से व्यक्ति को उसके जीवन में कभी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।