Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, भगवान विष्णु की बनी रहेगी कृपा

हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ गुरु की पूजा करने की मान्यता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

Guru Purnima  tulsi remedies for lord vishnu blessings

गुरु पूर्णिमा, जिसे व्यास पूर्णिमा और वेद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पूर्णिमा के दिन, आषाढ़ मास में मनाया जाता है। इस वर्ष, गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई 2024 को रविवार के दिन मनाया जाएगा। गुरु पूर्णिमा का मुख्य उद्देश्य गुरु का सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस दिन, शिष्य अपने गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हैं। गुरु पूर्णिमा ज्ञान और शिक्षा का प्रतीक है। इस दिन, भगवान वेद व्यास, जिन्हें ज्ञान का देवता माना जाता है, को उनकी शिक्षाओं के लिए स्मरण किया जाता है। इतना ही नहीं, गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में गुरु पूर्णिमा के दिन तुलसी के कुछ उपाय हैं। जिसे करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी के उपाय

facts related to sweet basil

गुरु पूर्णिमा के दिन तुलसी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं और श्रृंगार की सामग्री जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा जातक पर बनी रहेगी। साथ ही जातक को धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है।

मनोकामना पूर्ति के लिए तुलसी के उपाय

अगर आपकी कोई इच्छा है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं, तो गुरु पूर्णिमा के दिन एक पीले रंग के धागे में 108 गांठ लगाएं और इसके बाद इसे तुलसी के गमले में बांध दें। इसके साथ ही अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए तुलसी मां को प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से जातक की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है।

शीघ्र विवाह के लिए तुलसी से जुड़े उपाय

गुरु पूर्णिमा के दिन तुलसी में लाल रंग का कलावा जरूर बांधें। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से जातक को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा इस दिन तुलसी में कच्चा दूध चढ़ाएं और संध्या के समय घी का दीपक जलाकर तुलसी के पास रख दें। इससे शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें - Guru Purnima 2024 Upay: गुरु पूर्णिमा के दिन राशि अनुसार करें ये उपाय, घर में पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के उपाय

varuthini ekadashi  tulsi puja at home

अगर आपको बार-बार कर्ज से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो उससे छुटकारा पाने के लिए गुरुवार के दिन तुलसी माता को कौड़ी अर्पित करें और एक घी का दीपक जलाएं। साथ ही श्री नारायण के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय।’। ऐसा करने से आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Guru Purnima Katha: गुरु पूर्णिमा की इस कथा का है खास महत्व

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP