ऐसा माना जाता है कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए किसी न किसी गुरु का होना आवश्यक है। अपने गुरुओं का आशीर्वाद पाने और उनका आभार जताने के लिए गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। वैसे तो सनातन धर्म में किसी भी पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है, लेकिन गुरु पूर्णिमा को बड़े ही विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने गुरुओं की पूजा करते हैं और उनके चरणों का स्पर्श करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। पूरे साल में 12 पूर्णिमा तिथियां होती हैं और इन सभी में पूजन विशेष तरीके से किया जाता है।
पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से युक्त होता है और इसी वजह से इस दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देना और पूजन करना भी शुभ माना जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का पर्व 21 जुलाई, रविवार के दिन मनाया जाएगा और इस दौरान यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय आजमाते हैं तो आपको इसके पूर्ण लाभ मिलते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।
हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। साल में कुछ ऐसे दिन होते हैं जब कई साधु-संतों के ज्ञान की सराहना की जाती है। ऐसे ही गुरु पूर्णिमा का दिन अपने सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा दिखाने का दिन माना जाता है।
गुरु पूर्णिमा के दिन के दिन चंद्रमा और ग्रहों के बीच एक निश्चित गठबंधन बनता है, जो लोगों में ग्रहणशीलता पैदा करता है जिसे हम गुरु के रूप में संदर्भित करते हैं। ज्ञान और आत्मज्ञान के प्रतीक, गुरु का हमारे ह्रदय में विशेष महत्व है। गुरु अपनी शिक्षा से दुनिया को रोशन करते हैं और हमें अज्ञानता से दूर करने में मदद करते हैं। इसी वजह से गुरु पूर्णिमा के दिन उनका आभार व्यक्त करना जरूरी माना जाता है।
मेष राशि के जातक यदि गुरु पूर्णिमा के दिन किसी लाल अनाज का दान करते हैं और लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजन करते हैं तो इसके उन्हें लाभ होते हैं। इस दिन यदि आप अपने गुरु को लाल या नारंगी रंग के कपड़े उपहार में देते हैं तो आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। इस उपाय से आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है।
वृषभ राशि के लोगों यदि गुरु पूर्णिमा के दिन सफ़ेद चीजों का दान करते हैं और सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं तो उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप इस दिन अपने गुरु को सफेद या सिल्वर रंग के कपड़े उपहार में दें। इस उपाय से आपके जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और खुशहाली बनी रहती है।
मिथुन राशि के लोग यदि गुरु पूर्णिमा के दिन हरी चीजों का दान करते हैं तो उनके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। आपको इस दिन हरे अनाज या हरी सब्जियों का दान करना चाहिए। आप अपने गुरु की इस दिन यदि हरे रंग के कपड़े उपहार में देंगे तो आपके लिए इसके पूर्ण लाभ मिलेंगे। आप यदि पान का दान करते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
कर्क राशि के जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन सफेद अनाज या चीनी का दान करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इन चीजों का दान करते हैं तो आपका मानसिक तनाव दूर होता है। सफ़ेद चीजों को आप यदि आप अपने गुरु को उपहार में देते हैं तो ये भी आपके लिए अच्छा माना जाता है। आप इस दिन यदि दूध का दान किसी जरूरतमंद को करते हैं तो आपके लिए शुभ होता है।
गुरु पूर्णिमा के दिन यदि आप विष्णु जी के सामने घी का दीपक लगाते हैं तो ये आपके जीवन में खुशहाली लाने का एक तरीका माना जाता है। इस दिन आपके लिए सूर्य को जल देना भी विशेष फलदायी होगा और सूर्य के मन्त्रों का जाप करें। मुख्य रूप से आप इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत का जाप करें। इस विशेष उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
आपको सलाह दी जाती है कि आप गुरु पूर्णिमा के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग दाल का दान करें। इस दिन आप विष्णु मंत्रों का यदि जाप करेंगे तो आपको समस्त पापों से मुक्ति मिल सकती है। विष्णु मंत्रों का जाप करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।
यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन मिठाई का दान करेंगी और गुरु को उपहार में सफेद मिठाई देते हैं तो यह आपके लिए अलाभकारी होगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए और आर्थिक स्थिति अच्छी बनाए रखने के लिए आप लक्ष्मी जी का विशेष पूजन करें और उन्हें भोग में खीर चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि वालों को सलाह दी जाती है कि वो यदि गुरु पूर्णिमा के दिन जरूरतमंदों को लाल कपड़ों और वस्तुओं का दान करते हैं तो आपके लिए शुभ होगा। इस दिन आप विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए विष्णु मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
धनु राशि के लोग यदि गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएंगे और पीले वस्त्रों में ही विष्णु जी का पूजन करते हैं तो उनके जीवन में खुशहली बनी रहती है। यही नहीं इस दिन आप गुरु को उपहार में पीले वस्त्र दे सकते हैं।
मकर को शनि की राशि माना जाता है यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन शनि मंत्रों का जाप करते हैं और शनि देव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है।
कुंभ राशि को भी मकर की ही तरह शनि की राशि माना जाता है। यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन काली चीजों का दान करते हैं और पीपल में जल चढ़ाते हैं तो आपके लिए शुभ फल दे सकता है।
मीन राशि को गुरु की राशि माना जाता है। यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन केले के पेड़ को जल चढ़ाती हैं और केले की पूजा करती हैं तो आपके जीवन में इसके सकारात्मक फल मिल सकते हैं। इस दिन यदि आप शिव मंत्रों का जाप करते हैं तो आपके लिए इसके कई शुभ फल मिल सकते हैं। आप इन दिन पीली चीजों का दान करें और गुरु को उपहार में पीले वस्त्र दें।
यदि आप गुरु पूर्णिमा के दिन अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए उपाय आजमाएं तो ये आपके जीवन के लिए फलदायी हो सकता है। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।