बसंत पंचमी का पर्व हिन्दू धर्म में विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती का पूजन किया जाता है और लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं। यह पर्व माता सरस्वती के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है और ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता का पूजन श्रद्धा भाव से करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।
यह दिन विवाहित लोगों के लिए भी ख़ास होता है और इस दिन आजमाए गए कुछ विशेष ज्योतिष उपाय आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद कर सकते हैं। बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है।
इस साल यह पर्व 14 फरवरी को मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना चाहते है तो कुछ विशेष उपायों को आजमा सकते हैं। आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से इसके बारे में विस्तार से जानें।
ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि बसंत पंचमी का पर्व शादी-विवाह के लिए शुभ होता है। इस दिन आप बिना मुहूर्त के भी शादी कर सकते हैं। इस दिन किया गया विवाह सफल होता है और यदि आप विवाहित हैं तो आपको इस दिन माता सरस्वती के साथ माता लक्ष्मी का पूजन करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याएं दूर हो सकती हैं।
वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए बसंत पंचमी का पर्व बहुत शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें: Basant Panchami 2024 : बसंत पंचमी के दिन क्या करें और क्या न करें?
पति-पत्नी के बीच के आपसी प्रेम को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको बेडरूम में हल्के हरे रंग की चादर बिछाने की सलाह दी जाती है। हरा रंग बुध का रंग माना जाता है और इस रंग की चादर बिछाने से आपका बुध ग्रह मजबूत होता है।
ज्योतिष में माना जाता है कि बुध कमजोर होने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में आपको बुध ग्रह मजबूत करने से आपसी झगड़ों से राहत मिल सकती है। इस रंग से मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मक विचारों से भी दूर रहने में मदद मिलती है।
कपूर को हमेशा से एक ऐसी सामग्री के रूप में देखा जाता है जो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करती है। ज्योतिष में किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए नियमित रूप से घर में कपूर जलाने की सलाह दी जाती है।
अगर आपके जीवनसाथी के साथ बिना वजह लड़ाई-झगड़े होते हैं और उसका कारण जान पाना कठिन है तो आपको अपने बेडरूम में कपूर जलाने की सलाह दी जाती है। आप नियमित रूप से घर के बेडरूम में कपूर जलाएं।
कोशिश करें कि संध्या काल की आरती भी आप कपूर से करें। कपूर के सकारात्मक प्रभाव से आपके मन मस्तिष्क में अच्छे विचारों का आगमन होता है और आपसी झगड़ों से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Basant Panchami 2024: बसंत पंचमी के दिन घर में न रखें ये चीजें, रुक सकती है तरक्की
आपको हमेशा सलाह दी जाती है कि बेडरूम में पति-पत्नी की बड़े फ्रेम वाली तस्वीर लगाएं। आपको ऐसा फ्रेम चुनना चाहिए जिसमें खड़ी तस्वीर लगाईं जा सके। तस्वीर ऐसे फ्रेम में लगाएं जो काफी दूर से भी नजर आए।
अगर आप छोटे फ्रेम में अपनी तस्वीर लगाकर रखते हैं तब भी एक तस्वीर बड़े आकार की जरूर लगाएं। ये पति-पत्नी के आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करती है। इस तस्वीर से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा मन मस्तिष्क में बदलाव लाती है और आपसी झगड़ों से दूर रखती है।
कई बार पति-पत्नी के बीच के झगड़ों का कारण पता कर पाना कठिन हो जाता है। दरअसल इसका कारण आपकी कुंडली में कोई ग्रह दोष हो सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि घर का वातावरण सकारात्मक बनाए रखें।
घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए घर में अच्छी खुशबू वाली कैंडल जलाएं। खासतौर पर यदि आप वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो आपको बेडरूम में लैवेंडर की खुशबू वाली कैंडल जलाने की सलाह दी जाती है।
इससे आपके बेडरूम का वातावरण सकारात्मक हो जाता है और इसका प्रभाव मन-मस्तिष्क को सकारात्मक ऊर्जा से भरने में मदद करता है। इस उपाय से जल्द ही आपसी मतभेदों से छुटकारा मिलता है।
अगर आपके जीवनसाथी के साथ बिना वजह झगड़े होते हैं तो बसंत पंचमी के दिन पीले वस्त्र पहनें। कोशिश करें कि आप दोनों मिलकर इस दिन एक साथ पूजा करें। ऐसा करने से आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता सरस्वती की कृपा दृष्टि बनी रहती है। इससे आपको बेवजह झगड़ों से मुक्ति मिल सकती है और आपसी प्रेम बढ़ता है।
अगर आप यहां बताई बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में सदैव समृद्धि बनी रहती है और वैवाहिक जीवन सुखमय हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।