Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:35 AM IST
image

Aaj Ka Vrishchik Rashifal 19 January 2026: आज के दिन वृश्चिक राशि का पराक्रम बढ़ेगा, कटु वाणी से बचना होगा जरूरी; जानें आज का राशिफल

आज वृश्चिक राशि के लोगों का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपका पराक्रम और आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे। लेकिन अपनी वाणी में कटुता न आने दें और दूसरों के साथ धैर्यपूर्वक बात करें। छोटी यात्राएं संभव हैं, इसलिए अपनी योजनाओं में संतुलन बनाए रखें।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 08:10 IST

Scorpio Horoscope Today, 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए एनर्जी और एक्ससिटेमेंट से भरा रहने वाला है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से तीसरे भाव पराक्रम, छोटे भाई-बहन और संचार का  है। यह स्थिति आपके कॉन्फिडेंस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। आज आप जिस भी काम को हाथ में लेंगी, उसे पूरा करके ही दम लेंगी। आज आप मानसिक रूप से काफी निडर महसूस करेंगी।  तीसरे भाव का चंद्रमा कभी-कभी वाणी में रूखापन भी लाता है, इसलिए आज जोश में होश न खोएं और दूसरों से बात करते समय अपनी टोन का ध्यान रखें। छोटी दूरी की यात्रा का योग भी बन सकता है।

आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के लिए वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज  का दिन कम्युनिकेशन  पर निर्भर करेगा। तीसरे भाव का चंद्रमा बताता है कि आज आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगी। अगर आप सिंगल हैं, तो आज सोशल मीडिया या किसी यात्रा के दौरान कोई नया रिश्ता आ सकता है। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डिनर पर जाने का प्लान बनाना चाहिए, इससे रिश्ता मजबूत होगा। अपनी बात मनवाने के लिए ज़िद न करें, पार्टनर की राय को भी महत्व दें।
उपाय -  आज अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट करें।

scorpio daily horoscope

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर पर आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज आप ऑफिस में सबसे ज्यादा एक्टिव रहेंगी। अगर आप मार्केटिंग, सेल्स, लेखन, पत्रकारिता या मीडिया से जुड़ी हैं, तो आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। आपके काम करने की स्पीड आज सबको हैरान कर सकती है। आज कलीग के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा, लेकिन किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रही हैं, तो आज का दिन आवेदन करने या इंटरव्यू देने के लिए अच्छा है।
उपाय - आज घर से निकलते समय थोड़ा सा गुड़ खाकर और पानी पीकर निकलें।

More For You

आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन परिश्रम से धन लाभ का है। आज बैठे-बिठाए पैसा नहीं मिलेगा, बल्कि आपकी भागदौड़ और मेहनत ही धन को आकर्षित करेगी। आज भाई-बहनों या पड़ोसियों की मदद में कुछ धन खर्च हो सकता है। गैजेट्स, मोबाइल या संचार साधनों कम्युनिकेशन पर भी खर्च होने की संभावना है। आज रिस्क  भरे इन्वेस्ट में बहुत बड़ा बेट लगाने से बचें, सुरक्षित इन्वेस्ट पर ही भरोसा करें।
उपाय - आज बजरंग बाण का पाठ करें या सुने।

आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज वृश्चिक राशि की महिलाओं को कंधों, गर्दन और हाथों का ख्याल रखना होगा। ज्यादा काम करने या गलत पोस्चर  में बैठने से गर्दन में दर्द सर्वाइकल  पैन  या कंधों में जकड़न हो सकती है। तीसरे भाव का चंद्रमा गले या श्वास नली को भी प्रभावित करता है, इसलिए ठंडी हवा से बचें और गले को ढककर रखें। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, इसलिए उसे सही दिशा में लगाने के लिए सुबह एक्सरसाइज ज़रूर करें।
उपाय - आज ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;