
Scorpio Horoscope Today, 3 March 2026 : 3 मार्च 2026, मंगलवार का दिन वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए एक योद्धा की तरह अपनी हर मंजिल को हासिल करने का है। आपकी अपनी राशि के स्वामी मंगल देव का दिन है और चंद्रमा आपके दसवें भाव यानी सूर्य की सिंह राशि में विराजमान है। सिंह और मंगल यह दोनों मिलकर आज आपके अंदर एक गजब का फायर और कभी हार न मानने वाला जज्बा पैदा करेंगे। आज आप ठोस एक्शन लेंगी। आज समाज और परिवार दोनों जगह आपके नाम और काम का होगा दबदबा।
प्यार और दांपत्य जीवन के मामले में आज आपकी सबसे बड़ी चुनौती काम और परिवार के बीच तालमेल बिठाने की होगी। दसवें भाव का प्रभाव आपको अपने करियर में इतना व्यस्त कर देगा कि जीवनसाथी को समय कम मिल पाएगा। आज अपने पार्टनर पर ऑफिस का बॉस बनने की कोशिश न करें, बल्कि रात को उनके साथ शांति से दिनभर की बातें शेयर करें। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें आज अपने वर्कप्लेस पर ही किसी ऐसे व्यक्ति का साथ मिल सकता है, जो उनके काम और उनकी अग्रेशन दोनों का सम्मान करता हो।
उपाय: आज सुबह भगवान शिव और माता दुर्गा की आरती करें।

नौकरी और काम-धंधे में आज आपके लीडरशिप स्किल्स का असली इम्तिहान और परिणाम दोनों सामने आएंगे। दसवां भाव आपके करियर का शिखर है। अगर आप पुलिस, सेना, सर्जन, रियल एस्टेट, मैनेजमेंट या राजनीति जैसे कड़े फैसलों वाले क्षेत्र में हैं, तो आज मंगल देव आपको कोई बहुत बड़ी उपलब्धि दिलाएंगे। आपके सटीक फैसलों और निडरता को देखकर आज आपके सीनियर अधिकारी भी हैरान रह जाएंगे। आज नए प्रोजेक्ट की कमान आपके हाथ में आ सकती है।
उपाय: आज के दिन आप श्री सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करे।
पैसों के मामले में आज का दिन भूमि, भवन और वाहन से लाभ कमाने का है। दसवें भाव का सिंह चंद्रमा और मंगलवार का दिन आपको सरकारी टेंडर, पैतृक संपत्ति या जमीन की खरीद-फरोख्त से अचानक कोई बड़ा मुनाफा करा सकता है। आज आप छोटी-मोटी बचत के बजाय किसी बड़े इन्वेस्टमेंट के बारे में सोचेंगी। अगर कोर्ट-कचहरी में संपत्ति का कोई विवाद चल रहा है, तो आज मंगल के प्रभाव से फैसला आपके पक्ष में झुक सकता है।
उपाय: आज मंगलवार को लाल आसन पर बैठकर ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का एक माला जाप करें।
सेहत को लेकर आज आपको 'काम के भारी बोझ से होने वाली शारीरिक थकावट, घुटनों और कमर के दर्द का ध्यान रखना होगा। दसवां भाव शरीर के जोड़ों का होता है। अत्यधिक कार्य और अग्नि तत्व के कारण आज शाम तक आप दिमागी और शारीरिक रूप से बहुत थक सकती हैं। ज्यादा चाय-कॉफी या गर्म तासीर की चीजों से बचें, वरना रात को नींद आने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
उपाय: आज सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।