आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है, तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी के अनुसार, मेष और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और खुशी लेकर आया है। वहीं मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी बरतनी चाहिए, खासकर स्वास्थ्य और कामकाज को लेकर। जीवन में सब कुछ अच्छा चलता रहे इसके लिए जरूरी है कि आप अपने भविष्य की झलक देख लें और उसी के अनुसार काम करें। इसमें आपकी मदद राशिफल द्वारा हो सकती है। तो आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार से।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज आप पूरे दिन काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको ऑफिस में कोई नया काम या प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसमें आप अपने हुनर का अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें, खासकर थकान या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: शनिवार को हनुमान जी को काले तिल और गुड़ चढ़ाएं, इससे शनिदोष कम होगा।
मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं या कोई नई आमदनी का स्रोत खुल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा, लेकिन पुराने किसी विवाद को सुलझाने की जरूरत है, वरना बात बढ़ सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
उपाय: शनिवार को काले तिल और सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाएं।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज काम में सफलता जरूर मिलेगी और नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। लेकिन मानसिक तनाव से बचें। योग और प्राणायाम करें ताकि मन शांत रहे। सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
उपाय: सफेद फूलों का दान करें और घर को साफ-सुथरा रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार सेपढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई छोटी यात्रा भी संभव है। किसी विवाद से बचना चाहिए, वरना मन खिन्न हो सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें, खासकर पेट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: शनिवार को हवन करें और भगवान को प्रसाद अर्पित करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज आपके कामों की तारीफ हो सकती है। ऑफिस में लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। नए मौके मिल सकते हैं, जो करियर में उन्नति देंगे। पर ध्यान रखें कि घमंड या अहंकार से रिश्तों में खटास न आ जाए।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1
उपाय: रविवार को सूर्य देव को जल में गुड़ मिलाकर अर्पित करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज ध्यान और एकाग्रता बढ़ेगी। आप जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे पूरी लगन से करेंगे। घर के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी, लेकिन व्यायाम जरूर करें। सर्तक रहें सभी की नजरें इस वक्त आप पर ही है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
उपाय: हरे रंग के वस्त्र दान करें और तुलसी के पौधे की रोज पूजा करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में भी सहयोग मिलेगा। धन से जुड़ी स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
उपाय: गुलाबी फूलों का दान करें और कुछ समय ध्यान करें।
तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। नौकरी या व्यापार दोनों में लाभ होगा। मन को शांत रखने के लिए सुबह-सुबह ध्यान या प्रार्थना करें। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
शुभ रंग: मारून
शुभ अंक: 4
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को किसी जरूरतमंद को तेल दान करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज कहीं यात्रा का योग बन रहा है। ये यात्रा आपको मानसिक सुकून देगी और नए अवसर भी साथ लाएगी। आपके कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और शनिवार को हवन करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज करियर को लेकर कोई अच्छा निर्णय ले सकते हैं। धैर्य और संयम से काम लेना होगा, तभी सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन लापरवाही न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें और शनिवार को व्रत रखें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आपकी नेतृत्व क्षमता उभरेगी। कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 1
उपाय: शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं और सोमवार को जल अर्पित करें।
कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। मन शांति की ओर आकर्षित रहेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। ध्यान और मेडिटेशन से आपको मानसिक संतुलन मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6
उपाय: पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें और मंगलवार को लोगों में प्रसाद बांटें।
मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों