हर दिन एक सा नहीं होता है। धूप और छांव तो जीवन का फलसफा है। मगर आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं, अगर आपको अपने ग्रहों की चाल और स्थिति का पता लग जाए। भविष्यफल आपको इसकी एक झलक दिखा सकता है। आप जान सकते हैं कि समय आपके लिए कैसा है और क्या उपाय करने से आप अपने दिन को अच्छा बना सकते हैं। इसके लिए हर दिन की तरह हम आपके लिए आज भी पंडित सौरभ त्रिपाठी की भविष्यवाणियां लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ें और जाने कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष (Aries) - 21 मार्च से 19 अप्रैल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। जो भी काम आप आज करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं, इससे मानसिक शक्ति बढ़ेगी।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृषभ (Taurus) - 20 अप्रैल से 20 मई
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। हो सकता है कि धन कमाने का कोई नया अवसर प्राप्ता हो। कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी हाथ लग सकता है। अगर आप नई नौकरी की तलाश में है, तो आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आ सकता है। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
उपाय: रोज सुबह तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मिथुन (Gemini) - 21 मई से 20 जून
आज आपके दिमाग में अपने काम को लेकर कई नए विचार आ सकते हैं, जिन पर काम करने से आपको सफलता मिलेगी। अपनी जान-पहचान और संपर्क का दायरा भी आज बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। नए लोग मिल सकते हैं, जो फ्यूचर में आपके काम के साबित हो सकते हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
उपाय: सफेद फूल किसी मंदिर में दान करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कर्क (Cancer) - 21 जून से 22 जुलाई
आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए अनुकूल है। अपनी फैमिली के साथ छोटी सी आउटिंग पर जाएं। आप चाहे आज ऑफिस से लौटने के बाद ही अपने परिवार के साथ कहीं जाएं, मगर जाएं। अगर कोई नई चीज सीख रहे हैं, तो किसी भी हिचकिचाहट की वजह से उसे अधूरा न छोड़ें। याद रखें कि अभ्यास ही आदमी को किसी कार्य में निपुर्ण बनाता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाएं।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सिंह (Leo) - 23 जुलाई से 22 अगस्त
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बहुत दिनों से जिस बात को मन में दबा कर बैठे हैं, आज वो बात आपकी जुबान पर होगी। लोग आपके स्वभाव से आश्चर्य में होंगे, मगर यह स्थिति आपके लिए बहुत अच्छी होगी। ऑफिस में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, यह कार्य आपकी लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ाने में मदद करेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
उपाय: जरूरतमंद को लाल कपड़ा दान करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कन्या (Virgo) - 23 अगस्त से 22 सितंबर
कुछ नई योजनाएं बनाएंगे आज आप। आपको थोड़ी सावधानी की जरूरत है। खुद पर विश्वास रखें, मगर दूसरों को भी कमजोर न समझें। आप जो चक्रव्यूह बना रहे हैं, उसी में फंस सकते हैं। दूसरों के हिस्से की चीज छीनने का विचार त्याग दें। आपके विरोधी अब आपसे काफी एलर्ट हैं। उनको नुकसान पहुंचाने का विचार त्याग दें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6
उपाय: किसी गरीब को मिश्री दान करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
तुला (Libra) - 23 सितंबर से 22 अक्टूबर
रिश्तों में समझदारी दिखाना आज जरूरी होगा। छोटी बातों पर विवाद न करें। सबसे ज्यादा आपको अपना मन शांत करने की जरूरत है। जिस बात से दिमाग में तनाव है, उससे बाहर निकलने की कोशिश करें न कि उसमें और ज्यादा उलझें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोग बढ़ेगा। नए अवसर मिल सकते हैं, जिनका सही उपयोग करने से लाभ होगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
उपाय: गुड़ और चना किसी मंदिर में दान करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
वृश्चिक (Scorpio) - 23 अक्टूबर से 21 नवंबर
आज अपनी अंतरात्मा की आवाज सुने। वह आपको सही दिशा में ले जाएगी। हो सकता है कि आपके रास्ते में बाधाएं आएं, मगर आज आप सारी चुनौतियों का सामना कर लेंगे। आज आप जो भी फैसला लेंगे, उसमें भावना के साथ-साथ बुद्धि भी शामिल होगी। भावनात्मक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मारून
शुभ अंक: 3
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
धनु (Sagittarius) - 22 नवंबर से 21 दिसंबर
आज आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। यह प्रोजेक्ट आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। आपके सहकर्मी भी आपके साथ हैं। आज यात्रा के योग भी बन रहे हैं। अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें, इससे आपके काम में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 8
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मकर (Capricorn) - 22 दिसंबर से 19 जनवरी
करियर में कुछ बदलाव की संभावना है, जैसे नई जिम्मेदारी या नौकरी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकती हैं। लेकिन कोई भी निर्णय शांत दिमाग और सोच-समझकर लें। इन सब में सेहत के साथ कोई समझौता न करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
कुंभ (Aquarius) - 20 जनवरी से 18 फरवरी
आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। आप कुछ ऐसा करेंगे कि सभी आपके हुनर से चकित रह जाएंगे। जो लोग आपको बोरिंग समझते हैं, उन्हें पता चलेगा कि आप वास्तव में कितने ज्यादा इंटरेस्टिंग हैं। ऑफिस में आपको कुछ नया करने या लीड करने का मौका मिल सकता है। घर में परिवार का साथ और समर्थन मिलेगा, जिससे आत्मबल बढ़ेगा।
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 5
उपाय: शहद को शिवलिंग पर चढ़ाएं।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मीन (Pisces) - 19 फरवरी से 20 मार्च
आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आप पूजा-पाठ करके दिन बिताएंगे। मन को शांति मिलेगी। कोई बड़ा काम जो काफी वक्त से रुका हुआ है, आज पूरा हो जाएगा। आपको आज कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। मन में जो चिंता थी वो अब खत्म हो जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और निवेश के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: लैवेंडर
शुभ अंक: 2
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों