Aaj ka Rashifal 21 June 2025: बहुत जरूरी है इन 3 राशि के जातकों के लिए 'धन की बचत', वहीं ये 2 राशि के जातक आज न करें बिना सोचे-समझे कहीं 'निवेश'...आप भी जानें आज आपकी राशि का क्‍या रहेगा हाल

21 जून 2025 का राशिफल: जानिए आज के दिन किन राशियों को धन की बचत पर देना होगा खास ध्यान और कौन सी  राशियां निवेश करने से बचें। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल और जानें  शुभ रंग एंव लकी नंबर पंडित जी से।
daily horoscope

वैसे तो जिंदगी को कोई ठिकाना नहीं है, फिर भी लोगों को आज से ज्‍यादा कल की चिंता सताती है। मगर वर्तमान को अगर सही कर लिया जाए तो भविष्‍य अपने आप ही सुधर जाता है। हर दिन ग्रह-नक्षत्रों के बदलने से हमारे जीवन में ढेरों परिवर्तन होते हैं। तो क्‍यों न हम पहले ही उस घटना की एक झलक देख लें, जो हमारे साथ आज घट सकत ही। हर रोज की तरह हम आज भी आपके लिए पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताई गई भविष्‍यवाणी लेकर आए हैं। आप अपनी राशि अनुसार इसे पढ़ सकती हैं।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries zodiac  horoscope

मेष राशि के जातकों का आज आत्मविश्वास पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा। आप अपने हर काम को पहले से ज्‍यादा बेहतर तरीके से कर पाएंगे। हो सकता है कि आप किसी नए काम की शुरुआत करें। आज समय बहुत अच्‍छा है आप कोई भी नया काम शुरू कर सकती हैं, लेकिन ध्यान रखें कि गुस्से में कोई फैसला ना लें, इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें आज ऑफिस में मान-सम्मान मिल सकता है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। बॉस या सीनियर आपसे खुश रहेंगे।आर्थिक स्थिति सामान्य और ठीक बनी रहेगी। जरूरत की चीजें आराम से खरीद पाएंगे। सेहत सामान्य रहने वाली है, लेकिन क्रोध को काबू में रखें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 6
उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाएं।

आज का राशिफल - वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। घर के सदस्यों के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज आप किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं और यह मुलाकात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। नौकरी और व्यापार में कोई खास बदलाव नहीं, लेकिन आपकी मेहनत का आपको आज फल जरूर मिलेगा। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपकी आमदनी आज काफी अच्‍छी रहेगी। इसलिए संतुलन बना रहेगा। आपको आज ज्‍यादा काम करने की वजह से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूरी है।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1
उपाय: काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज आपको अपने कार्यस्‍थल पर बहुत ज्‍यादा तारीफ मिलेगी। इतना ही नहीं, आज आप जो भी काम करेंगी उसमें आपको सफलता मिल जाएगी। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी। आपका कोई बहुत जरूरी काम तेजी के साथ आज पूरा हो जाएगा। आज धन लाभ के योग भी हैं। कोई पुराना रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। शरीर में ऊर्जा भी बनी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
उपाय: गरीबों को काले वस्त्र या लोहे के बर्तन दान करें।

मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज मन थोड़ा भावुक रहेगा। किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है। कोशिश करें कि भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। आज धैर्य से काम लें। कामकाज के लिए आज सामान्य दिन रहेगा। थोड़ा सोच समझकर आज खर्च करें क्‍योंकि आज आपको धन हानि हो सकती है। आज कहीं भी निवेश के लिए न सोचें। सेहत पर ध्यान दें, खासकर बीपी से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आपको जरा भी रिस्‍क नहीं लेना चाहिए ।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और 7 बार परिक्रमा करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज समाज में आपके काम की बहुत वाह-वाही होगी। हो सकता है कि आपको नौकरी में पदोन्‍नति मिले और कोई नई जिम्‍मेदारी भी बढ़े। कुछ व्‍यवसायी जातकों को मुनाफा भी हो सकता है। आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जरूरी चीजें खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं आज आपकी सेहत भी ठीक बनी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1
उपाय: शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। नया काम शुरू करने के लिए आज का समय अच्‍छा रहेगा है। आज कन्‍या राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ हो सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। बहुत ही संभलकर यात्रा करें। लंबी यात्रा करने से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यदि आप आज के दिन कहीं पैसा निवेश करती हैं, तो वह लाभदायक रह सकता है। सेहत सामान्य है, कोई परेशानी नहीं होगी।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
उपाय: शनिदेव को नीले फूल चढ़ाएं।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। घर या दफ्तर में किसी से मतभेद हो सकता है। अपने क्रोध को कम करने का प्रयास करें। नौकरी पेशा हैं तो आज आपका काम में मन नहीं लगेगा। लेकिन दिन के अंत तक सब कुछ बहुत अच्‍छा हो जाएगा। आज आपके खर्च बहुत अधिक हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बनाकर रखें। काम की थकावट रहेगी और बहुत अधिक तनाव रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 2
उपाय: किसी जरूरतमंद को कुछ दान करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। बहुत समय से किसी से उधार लिया था, उसका आज आप भुगतान कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोंगो के विचारों को बहुत ही सराहाया जाएगा। आपकी रुचि आध्‍यात्‍म में बढ़ेगी। आपको आज पुरान रुका हुआ पैसा भी मिल जाएगा, जिससे आपके बहुत सारे कम बन जाएंगे। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
उपाय: शनि चालीसा या हनुमान चालीसा का पाठ करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा । परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो आपके काम में गति आएंगी। अगर कार्यस्‍थल पर कोई विवाद चल रहा है, तो वो खत्‍म हो सकता है। व्‍यावसायी हैं, तो हो सकता है कि नई आमदनी के रास्‍ते खुल जाएं। आपकी आज शारीरिक ऊर्जा अच्‍छी बनी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाएं।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

आज मकर राशि के जातकों का आत्मबल मजबूत रहेगा। आपको हर काम में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नई योजना बनेगी। आज धन लाभ के भी संकेत हैं। काम के चक्‍कर में आपको अपनी सेहत के साथ कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: शनि मंदिर में काली उड़द और लोहे की कील चढ़ाएं।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन में आज सुधार आएगा। पार्टनर के साथ कोई पुराना विवाद आज सुलझा जाएगा। नौकरीपेशा व्‍यक्ति की मुलाकात आज किसी ऐसे व्‍यक्ति से होगी जो भविष्‍य में उसके लिए बहुत ज्‍यादा फायदामंद होगा। बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें। अपनी बचत पर ध्‍यान दें और उसी सामान पर खर्च करें, जो आपके लिए बहुत ज्‍यादा जरूरी है। आपका स्‍वास्‍थ्‍य आज बहुत अच्‍छा बना रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 2
उपाय: काले कुत्ते या कौवे को रोटी खिलाएं।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

मीन राशि के जातक आज रचनात्मक कार्यों में लगे रहेंगे। आपके काम की बहुत अधिक तारीफ भी होगी। आप आज एक नई ऊर्जा सी महसूस करेंगे। आज आपके करियर में प्रगति हो सकती है। साथ ही कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।आज धन लाभ के बहुत अच्‍छे योग हैं। आपको स्वास्थ्य आज बहुत अच्‍छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 4
उपाय: असहाय व्यक्ति को सरसों का तेल और कंबल दान करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP