Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: भगवान शिव की कृपा से आज इन 5 राशि के जातकों हो सकता है धन का लाभ, आप भी जानें अपना आज का राशिफल

Daily Horoscope 21 July 2025: अपने-अपने भविष्य के बारे में लगभग हर किसी को जानना होता है, ताकि चीजों को बेहतर बनाया जा सकें। ऐसे में अगर आप भी राशिफल में विश्वास रखती हैं, तो आइए एक्सपर्ट से सभी 12 राशियों के बारे में जानते हैं।
image

Aaj Ka Rashifal 21 July 2025: आज सावन का दूसरा सोमवार है। वैसे तो सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है, लेकिन सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा होती है। महिलाएं सोमवार के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा इसलिए भी करती हैं कि उन पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे। ऐसे में अगर आप भी भगवान शिव पर विश्वास करती हैं, तो फिर भगवान शिव की कृपा से इन 5 राशि के जातकों हो सकता है धन का लाभ। आप भी अपने बारे में एक्सपर्ट पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें।

आज का राशिफल - मेष राशि

aaj ka rashifal 21 july 2025

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, ताकि आपका काम अच्छे से हो सकें। काम के साथ-सय्ह पारिवारिक मामलों में भी आपको संयम रखने की जरूरत है। अगर संयम रखते हैं, तो पारिवारिक रिश्ते ठीक रहेंगे। आज किसी नजदीकी से गहरा संवाद हो सकता है।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर चावल और दूध अर्पित करें।
सावन उपाय: 'ॐ सोमेश्वराय नमः मंत्र का 108 बार जप करें और चंद्रमा को जल चढ़ाएं।

आज का राशिफल - वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को आज लेनदेन के अलावा अन्य आर्थिक मामलों या योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहने वाला है। अगर आप सोच समझकर निवेश नहीं करते हैं, तो फिर नुकसान हो सकता है। निवेश से पहले बड़ों की राय ज़रूर लें। हालांकि, आज किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति भी संभव है, जिससे आप खुश हो जाएंगे। खुद का भी ध्यान रखें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: बेलपत्र पर चंदन लगाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • सावन उपाय: "ॐ नमः शिवाय' मंत्र के साथ पंचामृत अभिषेक करें।

आज का राशिफल - मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलजुल रहने वाला है। आज के दिन किसी व्यक्ति से की गई बातचीत आपके जीवन में बड़ा असर दिला सकती है। आज के दिन आपका कम्युनिकेशन आपकी सबसे बड़ी ताकत हो सकती है। कम्युनिकेशन स्किल की वजह से आप कई मुश्किल चीजों को आसान बना सकते हैं। हालांकि, कोई भी काम सोच समझकर ही करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शिवलिंग पर तुलसी व मिश्री मिश्रित जल अर्पित करें।
  • सावन उपाय: ॐ श्रीकंठाय नमः मंत्र 21 बार बोलें।

आज का राशिफल - कर्क राशि

aaj ka rashifal bhavishyafal

कर्क राशि के जातकों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। अगर भावनाओं पर काबू नहीं रखते हैं, तो मन भावुक रहेगा। हालांकि, भावनाएं आपको किसी पुराने रिश्ते से जोड़ सकती हैं। आज के दिन आपके लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद मां का आशीर्वाद है। मां के आशीर्वाद से बिगड़े काम भी बन सकते हैं।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
  • सावन उपाय: चावल व गाय के दूध से अभिषेक करें, ॐ चंद्रमौलेश्वराय नमः मंत्र बोलें।

आज का राशिफल - सिंह राशि

आज के दिन किसी भी कार्य में निर्णय लेने की क्षमता प्रबल रहने वाली है। आज के दिन पद-प्रतिष्ठा की दिशा में प्रगति दिखेगी। हालांकि, इस बीच आपको कोई भी काम सोच समझकर भी करना चाहिए, ताकि कोई हनी न हो। आज के दिन आपको दूसरों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए, नहीं तो अच्छे आकं भी बिगड़ सकते हैं। आज कोई भी कम धैर्य से करें। सिंहदैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शिवलिंग पर गुड़ और बेलपत्र अर्पित करें।
  • सावन उपाय: 'ॐ रुद्राय नमः' का 11 बार जप करें और सूर्योदय से पहले अभिषेक करें।

आज का राशिफल - कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज भाग्य पक्ष मजबूत दिखाई दे रहा है, जिसके चलते आपके कई बिगड़े काम बन सकते हैं। आज के दिन आप संतुलन और समय प्रबंधन से आज सब कुछ साध सकते हैं। इसलिए आज के दिन आपको कोई भी कार्य धैर्य से करना चाहिए।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शिवलिंग पर हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें।
  • सावन उपाय: 'ॐ वाचस्पतये नमः' मंत्र पढ़ें और गायत्री मंत्र का जप करें।

आज का राशिफल - तुला राशि

daily horoscope for 12 zodiac

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज का दिन रिश्तों को नया रूप देने का समय है। अगर आप समय देते हैं, तो आगे आपको ही फायदा होगा। आज के दिन पुराने मित्र या प्रेम संबंध फिर से प्रबल हो सकते हैं। आपको सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: गुलाब की पंखुड़ियाँ शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • सावन उपाय: 'ॐ सुंदररूपाय नमः' मंत्र बोलें और इत्र अर्पित करें।

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज सफलताओं का भर दिन हो सकता है। आज के दिन आपकी कोई गुप्त योजना सफल हो सकती है। योजना छोड़ी या बड़ी भी हो सकती है। इसलिए आज राज आयर रहस्य आपके पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। अगर आप अंदरूनी शक्ति पर भरोसा रखते हैं, तो आप किसी भी कम में आगे निकल सकते हैं।वृश्चिकदैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शहद व लाल फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।
  • सावन उपाय: 'ॐ कालेश्वराय नमः' मंत्र का 21 बार जप करें।

आज का राशिफल - धनु राशि

धनु राशि के जातकों का आज मन एकाग्र रहेगा रहने वाला है। अगर मन एकाग्र रहता है, तो आप कोई धार्मिक निर्णय ले सकते हैं या फिर किसी धार्मिक यात्रा पर भी निकल सकते हैं। आज के दिन आपके अंदर आध्यात्मिक ऊर्जा जागृत हो सकती है। आपको सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। परिवार के साथ प्यार बांटे।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: केसर मिश्रित दूध से शिव अभिषेक करें।
  • सावन उपाय: 'ॐ त्रिलोकेश्वराय नमः' मंत्र का जप करें।

आज का राशिफल - मकर राशि

daily horoscope, daily horoscope 21 july 2025

अगर आप किसी भी काम यानी छोटे से लेकर बड़े काम को मन लगाकर करते हैं, तो आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज के दिन कर्तव्य रहने वाला है, लेकिन इस बीच आपकी मेहनत विफल नहीं जाएगी। आज आपको वरिष्ठों से संबंध मधुर रखना चाहिए, ताकि आपको लाभ मिलें। आज के दिन आपको स्वाभिमान से कार्य करने की जरूरत है।कमर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शिवलिंग पर तिल व गंगाजल चढ़ाएं।
  • सावन उपाय: 'ॐ महाकालाय नमः' मंत्र का 108 बार जप करें।

आज का राशिफल - कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन आज अच्छा रहने वाला है। अगर आप दिल और दिमाग दोनों संतुलित रहता है, तो आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। आज के दिन नई सोच व नवाचार आपके पक्ष में कार्य करेगा। हालांकि, कोई भी कार्य आपको धैर्य से करने की जरूरत है। परिवार को भी समय देना न भूलें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: शिव को इत्र अर्पित करें।
  • सावन उपाय: 'ॐ शंभवे नमः' का जप करें और इत्र मिश्रित जल से अभिषेक करें।

आज का राशिफल - मीन राशि

कोई भी काम व्यर्थ नहीं होता है, इसलिए आज ध्यान, संगीत या कल्पनाशक्ति में आपका मन लगेगा। अगर मन लगता है, तो आपको ही फायदा होगा। आज कोई दिव्य संकेत मिल सकता है, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप नजरअंदाज करते हैं, तो नुकसान आपका ही होगा। आज आपको खान-पान पर भी ध्यान देना होगा।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • उपाय: पंचामृत से शिव अभिषेक करें।
  • सावन उपाय: 'ॐ शिवाय नमः' मंत्र 108 बार जपें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP