image

Aaj Ka Rashifal 19 August: मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसके रिश्ते होंगे मजबूत

समय हमेशा अनुकूल हो ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन यदि आपको आने वाले समय के बारे में पहले से ही जानकारी मिल जाए तो इसे अपने अनुसार ढालना आसान हो सकता है। अगर आप भी अपने आज के दैनिक राशिफल के बारे में जनना चाहती हैं तो विस्तार से पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2025-08-19, 06:01 IST

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हमारे जीवन में परिवर्तन लाने में मदद करती है। यही वजह है कि राशिफल पढ़कर हम अपने दिन को और बेहतर ढंग से योजनाबद्ध कर सकते हैं। राशिफल न सिर्फ आपको आने वाले अवसरों की जानकारी देता है, बल्कि यह भी बताता है कि किन परिस्थितियों से सावधानी बरतनी चाहिए और कौन से छोटे-छोटे उपाय आपके जीवन को सरल बना सकते हैं। आज 19 अगस्त 2025, मंगलवार का दिन सभी राशियों के लिए खास है। जहां कुछ राशियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ के रिश्तों में मधुरता आएगी। वहीं कुछ जातकों को करियर और शिक्षा में सफलता मिलेगी, तो कुछ को सेहत और भावनाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप भी अपनी राशि के दैनिक राशिफल के बारे में जानना चाहती हैं तो पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इसके बारे में।

आज का राशिफल - मेष राशि

आज के दिन आप किसी बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आज आपके आत्मविश्वास और उत्साह से सभी कार्य पूरे होंगे। आपको आगे भी आत्मविश्वास बनाए रखना होगा
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: मंगलवार को बजरंगबली के मंदिर में नारियल चढ़ाएं। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries and taurus  horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज का दिन परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए सुखद रहेगा। आज आपके लिए कोई नई योजना बन सकती है।
शुभ रंग: पन्ना हरा
शुभ अंक: 6
उपाय: मिट्टी के कुल्हड़ में पानी भरकर पक्षियों को पिलाएं। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

बिजनेस से जुड़े लोगों को व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 2
उपाय: पीले फूल किसी ब्राह्मण को भेंट करें।  मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

gemini and cancer horoscope

आज का राशिफल - कर्क राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए व्यावहारिक निर्णय लें। परिजनों से संबंध मधुर होंगे।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ अंक: 5
उपाय: घर के उत्तर-पूर्व में तुलसी का पौधा लगाएं। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

आपकी लीडरशिप से टीम में उत्साह आएगा। आज आपके लिए आर्थिक लाभ संभव है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे में जल अर्पित करें। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

leo and virgo daily horoscope

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज आपको अध्ययन और रिसर्च से लाभ होगा। किसी नयी जानकारी से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: आसमानी नीला
शुभ अंक: 7
उपाय: हरे कपड़े में पिसी हल्दी बांधकर जेब में रखें। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

रिश्तों में नई ताजगी आएगी। साझेदारी के कामों में प्रगति होगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
उपाय: देवी दुर्गा को लाल चुनरी अर्पित करें। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आपको सलाह दी जाती है कि धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न करें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान दें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 4
उपाय: शिवलिंग पर जल और बिल्वपत्र चढ़ाएं। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

आज आपकी योजना पर अमल करने का समय है। निवेश से लाभ होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: पीली मिठाई जरूरतमंद बच्चों को खिलाएं। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

saggitarius and capricorn rashifal

आज का राशिफल - मकर राशि

कामकाज में रचनात्मकता बढ़ेगी। परिवार से समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 11
उपाय: शनिवार को काले कपड़े में उड़द की दाल बांधकर दान करें। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान मिलेगा। नए संपर्क बनेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
उपाय: किसी नदी या तालाब में आटे की गोलियां डालें।

कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आध्यात्मिक साधना से मन को शांति मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
उपाय: गुरुवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;