image

Aaj Ka Rashifal 12 August: कजरी तीज पर किसकी बनेगी जोड़ी और किसके बीच बढ़ेगी दूरी, जानें 12 राशियों का भविष्य

अगर आप भी सभी बारह राशियों के राशिफल की जानकारी लेने के साथ ये भी जानना चाहती हैं, कि आज का समय आपके अनुकूल है या नहीं , तो यहां दैनिक राशिफल के बारे में जरूर जानें।
Editorial
Updated:- 2025-08-12, 06:01 IST

आज 12 अगस्त 2025, पवित्र कजरी तीज का विशेष दिन है। यह पर्व न केवल सुहागिन महिलाओं के लिए व्रत-पूजन का महत्व रखता है, बल्कि ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। आज का दिन प्रेम, रिश्तों और जीवन में नई ऊर्जा लाने वाला हो सकता है। आज कुछ राशियों के लिए यह समय नए रिश्तों की शुरुआत या पुराने संबंधों में मजबूती लाने वाला रहेगा, वहीं कुछ को अपने रिश्तों में आई गलतफहमियों को सुलझाने का अवसर मिलेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशियों के लिए कैसी रहेगी और किस राशि को लाभ होगा इसके बारे में पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें विस्तार से।

आज का राशिफल - मेष राशि

आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है। आज व्यापारियों को लाभ होगा। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

taurus zodiac horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

 

आज आपको पुराणी योजनाओं में सफलता मिलेगी। पुराना रुका धन मिल सकता है। आज एक दिन जीवनसाथी से संबंध और मजबूत होंगे।
उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आपका किसी भी तरह के रचनात्मक काम में मन लगेगा।
उपाय: तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करें। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल में बेलपत्र डालकर अर्पित करें। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। दफ्तर में प्रभावशाली बने रहेंगे। आपको किसी नए प्रोजेक्ट से लाभ होगा।
उपाय: उगते सूर्य को लाल चंदन मिले जल से अर्घ्य दें।  सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज आपको परिवार और करियर में संतुलन बनाए रखने में सफलता मिलेगी। आपकी यात्रा सुखद रहेगी।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

किसी भी तरह के अनावश्यक खर्च से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।
उपाय: राधा-कृष्ण को मिश्री और माखन अर्पित करें। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय: हनुमान जी को लाल फूल चढ़ाएं। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius zodiac horoscope

 

आज आपको धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वरिष्ठों का आशीर्वाद मिलेगा।
उपाय: विष्णु मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

आज के दिन नए लोगों से मुलाकात होगी जो भविष्य में लाभ देंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।
उपाय: शनिदेव को काले तिल अर्पित करें। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपको लाभ होगा।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

pisces zodiac horoscope

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने में सफल होंगे। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है।
उपाय: केले के पेड़ को हल्दी मिला जल चढ़ाएं।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;