Aaj Ka Rashifal 12 June: आज मेष से लेकर मीन तक किन 3 राशियों को हो सकता है धन लाभ, आज का राशिफल बताएगा भविष्य

हम सभी ये जानने के इच्छुक रहते हैं कि आगे समय आपके लिए कैसा हो सकता है, अगर आप भी इस बारे में जानना चाहती हैं कि 12 जून का दिन सभी राशियों के लिए कैसा हो सकता है, तो यहां दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें।
image

आज के दिन आपको जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं? आज आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहने वाली है? अगर आप किसी नए रिश्ते में बंधने के बारे में सोच रही हैं तो आपके लिए समय शुभ है या नहीं? आपके करियर में कौन से बदलाव हो सकते हैं? ऐसी कई बातों की जानकारी भला कौन नहीं लेना चाहता है। अगर आपके मन में भी ऐसे कोई भी सवाल हैं तो इनके जवाब जानने के लिए आप भी 12 जून के राशिफल के बारे में यहां पढ़ सकती हैं। ये जानकारी हमें पंडित सौरभ त्रिपाठी जी ने दी है। आइए यहां मेष से लेकर मीन राशि तक के बारे में पढ़ें। इस राशिफल से आप आने वाले समय की कई योजनाएं बना सकती हैं।

आज का राशिफल - मेष राशि

aries zodiac  horoscope

आज आपको खुद पर पर भरोसा रखना होगा। आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। अगर आप वर्किंग हैं तो ऑफिस में आपकी बात मानी जाएगी। भाई-बहनों से दूरी मिट सकती है और आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकती हैं।
उपाय: पीली मिठाई गुरुवार को मंदिर में चढ़ाएं और गुरु मंत्र 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का जाप करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज के दिन किसी भी तरह का आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। आज आपका कोई पुरानी लाभ प्रदान कर सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आज आपकी दूसरों पर निर्भरता न रहें। संबंधों में आपको थोड़ा बड़प्पन दिखाने की जरूरत है।
उपाय: गाय को गुड़-चना खिलाएं और पीले वस्त्र धारण करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

अगर आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। आज आपके रिश्तों में मजबूती आ सकती है। आप आज के दिन किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय: गाय के बछड़े को रोटी खिलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। आज के दिन छोटी बातों को दिल पर न लें। वर्कप्लेस पर आपको प्रशंसा मिलेगी। परिवार में कोई शुभ समाचार आ सकता है।
उपाय: कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें और चावल दान करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

leo zodiac horoscope

आज आप अपनी लीडरशिप क्वालिटी की वजह से सफलता हासिल करेंगे। लेकिन आपको अपनी सफलता पर घमंड करने से बचने की जरूरत है। आज आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। आज के दिन आप लव लाइफ में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
उपाय: आटे में हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं और सूर्य को जल दें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज आप खुद को ज्यादा एनालिटिकल फील करेंगे और हर काम परफेक्शन से करेंगे। आप अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं भी हो सकती हैं।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और हरी मूंग दान करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज के दिन आपकी क्रिएटिविटी बहुत ज्यादा बढ़ेगी। जो लोग संगीत आदि से जुड़े हैं वो कुछ नया मुकाम हासिल कर सकते हैं। आज आपको अपने पार्टनर को ज्यादा तारीफ मिल सकती है।
उपाय: देवी लक्ष्मी को गुलाब के फूल चढ़ाएं और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का जाप करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको कोई पुरानी बात परेशान कर सकती है। आप किसी भी बात को कुशलता से सुलझाने में सफल होंगी। आज के दिन आपके लिए किसी स्थान पर शिफ्टिंग के योग बन रहे हैं।
उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाएं।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius horoscope weekly

आज आपके लिए ज्ञान और यात्रा दोनों का योग है। किसी ऑनलाइन कोर्स या सेमिनार का हिस्सा बन सकते हैं। आज आपके भाई-बहनों के बीच मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: केले के पेड़ को जल दें और 'ॐ गुरवे नमः' मंत्र बोलें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

आज आपको अनुशासन का ध्यान रखना होगा, जिससे आप खुद को व्यवस्थित रखने में फाफल होंगे। आज के दिन आम में आपकी प्रोडक्टिविटी बढ़ सकती है। आपके लिए कोई भी आर्थिक निर्णय लाभकारी साबित हो सकता है।
उपाय: श्री यंत्र पर पीले फूल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज आपको अपनी कोई बड़ी कुशलता को छिपाने की जरूरत है। किसी नए आईडिया पर काम करने की कोशिश करें। आज आपके पुराने दोस्तों के साथ बातचीत हो सकती है।
उपाय: शनिवार को सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाएं और नीले वस्त्र पहनें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज आपको सलाह दी जाती है की अपने दिल की बात कहने से डरें नहीं। आज आपके सोचने की क्षमता बढ़ेगी और आप दूसरों की सलाह मानेंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है।
उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई दान करें और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP