क्या आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहती हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति कैसी हो सकती है? क्या आपको इस बारे में जनना है की आज का दिन कौन से बदलाव लेकर आ रहा है? क्या आप ही वट पूर्णिमा के दिन आपके वैवाहिक रिश्तों की जानकारी लेना चाहती हैं? अगर हां, तो हम आपको दैनिक राशिफल में इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। साथ ही, आप यहां इस बात की जानकारी भी ले सकती हैं कि आप अपने जीवन को उत्तम बनाने के लिए कौन से उपाय आजमा सकती हैं। सभी बारह राशियों के राशिफल के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से बात की। आइए उनसे जानें 10 जून का राशिफल विस्तार से।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में साहसिक निर्णय ले सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। इस दौरान पुराने झगड़ों का समाधान होगा। आपके स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव आ सकता है।
उपाय: हनुमान मंदिर में लाल झंडा अर्पित करें और 'रामदूताय नमः' मंत्र का जाप करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज के दिन आपको धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। आज आप किसी गुप्त जानकारी या प्लानिंग को उजागर कर सकते हैं, इसलिए सावधानी से बोलें। आज आपके लिए पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
उपाय: 5 मीठी रोटियां गाय को खिलाएं और शिवजी का ध्यान करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आप कई कार्यों को करने से बचें, एक ही दिशा में अपनी ऊर्जा लगाएं। आज आपके रिश्तों में थोड़ी खटास हो सकती है, लेकिन शाम तक आपके जीवन में सुलह के योग बनेंगे। आज आपके जीवन में धन का आगमन भी हो सकता है।
उपाय: हरी मूंग और गुड़ का दान करें और बुध मंत्र का जाप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार सेपढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज के दिन आपके मन में चल रहे द्वंद खत्म होंगे। आज आपको पारिवारिक सहयोग मिलेगा और अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं। आपकी रुकी हुई सैलरी या पेमेंट आज मिल सकती है।
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें और चावल का दान करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज के दिन आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, लेकिन किसी भी बात पर क्रोध करने से बचें। आज आपके बॉस या पिता से थोड़ी खटपट हो सकती है। नया कॉन्ट्रैक्ट या बिजनेस मिल सकता है।
उपाय: लाल चंदन का तिलक करें और 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' मंत्र का जाप करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज आप अपने काम के लिए ज्यादा फोकस रहेंगे और स्मार्ट डिसिशन लेंगे। किसी करीबी से सलाह मिल सकती है जो आपके जीवन को बदल सकती है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
उपाय: तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और मिश्री दान करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज के दिन आपका मन शांत रहेगा लेकिन किसी निर्णय को लेकर कंफ्यूज हो सकते हैं। आज के दिन प्रॉपर्टी या किसी लीगल कामों में रुकावट आ सकती है। आज के दिन आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
उपाय: माता दुर्गा को सिंदूर और चावल अर्पित करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। आज आपके दिन का दूसरा भाग लाभकारी हो सकता है। आज आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और छाया पात्र में तेल देखकर दान करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज आपके जीवन में आध्यात्मिक झुकाव बना रहेगा। आपको किसी गुरु या मेंटर से मार्गदर्शन मिल सकता है। कोई नया अवसर आपके जीवन में दस्तक दे सकता है। अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखें।
उपाय: पीले फूल विष्णु भगवान को अर्पित करें और केले के पेड़ की पूजा करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज के दिन आपको काम के बोझ के कारण थकान महसूस हो सकती है। फिर भी दिन कुल मिलाकर आपके लिए परिणामदायक हो सकता है। कोई पुराना संपर्क आपके जीवन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
उपाय: काले तिल और सरसों के दाने शिव मंदिर में चढ़ाएं।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज का दिन आपके खुद के भीतर देखकर सोचने का है और आपको आज आत्म-मूल्यांकन की जरूरत है। आज आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपकी लव लाइफ में पारदर्शिता जरूरी होगी।
उपाय: नीले फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं और जल में कपूर मिलाकर स्नान करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आज के दिन आपका ध्यान अपने काम की तरफ केंद्रित रहेगा और धार्मिक ऊर्जा बनी रहेगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के योग हैं। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है।
उपाय: पीले वस्त्र दान करें और चने की दाल से बना हलवा गरीब को खिलाएं।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों