सभी राशियों के लिए समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है और जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ऐसे ही आपके जीवन में समय कैसा हो सकता है, इसकी जानकारी आपको राशिफल से मिल सकती है। यह आपके भविष्य की जानकारी देने में मदद करता है और चीजों को अपने अनुसार ढालने में मदद करता है। अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं कि आपके लिए आज यानी कि 08 जून का समय कैसा हो सकता है? आज आपकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी? जीवन में कौन से बदलाव हो सकते हैं? नौकरी में कौन से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं? ऐसी कोई भी जानकारी आपको ज्योतिष की भविष्यवाणी से मिल सकती है। अगर आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहती हैं कि 08 जून की तिथि सभी राशियों के लिए कैसी हो सकती है और आपके जीवन में कौन से मोड़ आ सकते हैं, तो पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें आज का राशिफल विस्तार से।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपका पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। परिजनों का साथ मिलेगा। सिरदर्द या नींद की कमी महसूस हो सकती है।
उपाय: सुबह सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और 'ॐ सूर्याय नमः' का जाप करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। संबंधों में पारदर्शिता रखें। खानपान में लापरवाही से बचें।
उपाय: गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं और माता लक्ष्मी से समृद्धि की प्रार्थना करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आपका काम में मन लगेगा और आपकी प्रोडक्टिविटी अच्छी रहेगी। रिश्तेदारों या मित्रों से जुड़ाव बढ़ेगा। आपके संचार कौशल से लाभ मिलेगा। आज के दिन आप कुछ नए लोगों से जुड़े रहेंगे जो आगे आपके काम आएंगे।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और बुधवार को हरे वस्त्र पहनें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार सेपढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज के दिन परिवार में धार्मिक वातावरण बना रहेगा। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता दूर हो सकती है। आपका मन शांत रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा हो सकता है।
उपाय: चावल और दूध से शिव जी का अभिषेक करें, आपके मन की उलझनें दूर होंगी।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज के दिन आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी। आज के दिन ऑफिस में आपको कोई बड़ा कार्यभार मिल सकता है। आलस्य से बचें। पिता या गुरु तुल्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा।
उपाय: रविवार को सूर्य को लाल फूल और गुड़ मिलाकर जल चढ़ाएं।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज आपके नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। आपको आत्मविश्लेषण से नई दिशा मिलेगी। आपको किसी वजह से दिमागी थकावट हो सकती है, समय निकालकर आराम जरूर करें।
उपाय: मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर किसी पौधे के पास रखें, सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज आपके संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आज के दिन किसी पुराने झगड़े का अंत संभव है। आपके बिजनेस में अचानक लाभ का योग बन सकता है। किसी करीबी की मदद से अटकी हुई योजनाएं चल सकती हैं।
उपाय: मां दुर्गा को सुगंधित फूल अर्पित करें और शांति पाठ करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज आपका मन थोड़ा चंचल रह सकता है। विचारों में उलझन रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन से लाभ होगा। ऑफिस में कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है, सतर्क रहें।
उपाय: तांबे का सिक्का जल में प्रवाहित करें, नेगेटिविटी दूर होगी।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज के दिन आपकी यात्रा के योग बन सकते हैं। आपको दूरस्थ संपर्क से लाभ मिलेगा। आपको धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। किसी बड़े व्यक्ति से प्रेरणा प्राप्त हो सकती है।
उपाय: केले के पेड़ के पास दीपक जलाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज कार्य में मन लगेगा लेकिन अपेक्षित परिणाम मिलने में देर हो सकती है। घर की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी पुराने मित्र की सलाह लाभदायक होगी।
उपाय: काले तिल और उड़द का दान करें, विशेषकर किसी जरूरतमंद को।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज के दिन आपके भीतर क्रिएटिविटी और नया सोचने की क्षमता प्रबल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी राय को महत्व मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से मतभेद संभव है।
उपाय: जल में गुलाब जल मिलाकर स्नान करें और शिव चालीसा पढ़ें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
भावनाओं में बहने से बचें। कार्यक्षमता अच्छी रहेगी लेकिन बार-बार मूड स्विंग हो सकता है। लेखन, कला या संगीत से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और गरीब बच्चों को कुछ मीठा बांटें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों