क्या आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? अपनी राशि के अनुसार आज के भविष्यफल की जानकारी लेकर आप अपने दिन की योजना बना सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तैयार रह सकते हैं। हम आपको नियमित रूप से आपकी राशि के आने वाले समय के बारे में बताते हैं। आइए आज उसी क्रम में पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें आज का राशिफल आपके बारे में क्या कर रहा है।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज के दिन आप खुद को ज्यादा भावनात्मक महसूस कर सकती हैं। अपने काम में ध्यान केंद्रित रखें और किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें। जल तत्व से जुड़ी चीजों से आपको लाभ होगा।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें।
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज के दिन घर के किसी सदस्य से आपकी दिल की बात हो सकती है। छोटी यात्रा या नया अनुभव आपके मूड को ताजा कर सकता है। आपका काम में मन लगेगा।
उपाय: मां पार्वती को सफेद फूल अर्पित करें और "ॐ ह्रीं नमः" मंत्र पढ़ें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज आपकी सोचने और समझने की शक्ति चरम पर होगी। कोई नया विचार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। भाई-बहन से भी सहयोग मिलेगा।
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाकर 'ॐ विष्णवे नमः' मंत्र 21 बार जपें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज आपका मन भावनात्मक रहेगा, लेकिन निर्णय व्यावहारिक रूप से लेने होंगे। आज आपकी किसी पुराने रिश्तेदार या मित्र से बातचीत संभव है। आज के दिन आपको घर में सुकून मिलेगा।
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र बोलें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज के दिन आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा और आप खुद को व्यक्त करने में आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। ऑफिस में आपको दूसरों का सहयोग मिलेगा और कोई सीनियर आपका साथ देगा।
उपाय: सूर्य को जल में रोली और गुड़ मिलाकर अर्पित करें और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज का दिन कार्य में परफेक्शन को दिखा रहा है। आप अपने स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें लेकर सतर्क रहें। व्यर्थ की चिंता से आपका मन विचलित हो सकता है, इसलिए शांत रहें।
उपाय: तुलसी के नीचे दीपक जलाकर 'ॐ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र जपें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज प्रेम जीवन में कोई नई शुरुआत संभव है। कला, डिजाइन और संगीत में रुचि बढ़ेगी। आत्म-देखभाल पर ध्यान दें।
उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें और 'ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र पढ़ें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज घर से जुड़ा निर्णय लेना पड़ेगा। थोड़ा सतर्क रहें, कोई बात अनजाने में मन को चोट पहुंचा सकती है। शांत रहकर सब ठीक होगा।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ व चने अर्पित करें और "ॐ हं हनुमते नमः" मंत्र पढ़ें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज धार्मिक यात्रा या पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोई प्रेरणादायक पुस्तक या वीडियो देखना लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।
उपाय: केले के पेड़ को जल अर्पित करें और 'ॐ बृहस्पतये नमः' मंत्र पढ़ें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज संयम से हर काम करें, जल्दबाजी से बचें।
उपाय: शनिदेव को काले तिल व सरसों का तेल चढ़ाएं और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र पढ़ें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज के दिन नए विचार आपके लक्ष्य को स्पष्ट बनाएंगे। कोई मित्र या कलीग आपको मदद करेगा। आपको ऑनलाइन काम में लाभ मिलेगा।
उपाय: पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं और 'ॐ वं वरेण्याय नमः' मंत्र का 11 बार पढ़ें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आज आप अपनी आंतरिक बातों पर भरोसा करें, आपको भीतर से सही दिशा मिले सकती है। कला, लेखन या ध्यान में मन लगेगा। पुराने अनुभव आज काम आएंगे।
उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिश्रित जल चढ़ाएं और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जपें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों