हम सभी जानना चाहते हैं कि हमारा आज का दिन कैसा रहेगा, करियर में क्या नए मोड़ आएंगे, और जीवन में कौन से बदलाव होने वाले हैं। इन सभी सवालों के जवाब ढूंढना आसान नहीं होता, लेकिन ज्योतिष के राशिफल से आप अपने भविष्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, तो पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें आज का राशिफल विस्तार से। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के संयोग से बनने वाले विभिन्न योग आपके दिन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं, यह जानकर आप अपने भविष्य की बेहतर योजनाएं बना सकते हैं।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज के दिन आपकी बौद्धिक क्षमता उजागर हो सकती है। आज आप किसी योजना को व्यवस्थित करने में आप सफल रहेंगे। इस दौरान छोटी यात्राएं आपको लाभ देंगी। आज के दिन भाई-बहन से सहयोग मिलेगा।
उपाय: विष्णु जी को तुलसी दल चढ़ाकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 21 बार जाप करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज के दिन आप आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। आज आपके जीवन में धन लाभ के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। आज आप घर से जुड़ी कुछ चीजों की खरीदारी कर सकती हैं।
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल गट्टा अर्पित करें और 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों से जोड़ने में मदद करेगी। आपको नए संपर्कों से लाभ हो सकता है और भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं।
उपाय: पक्षियों को हरे दाने खिलाएं और 'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज के दिन आपका मन भावुक बना रहेगा और आप किसी पुरानी याद में डूब सकती हैं। मन की शांति के लिए ध्यान या पूजा करें। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें और 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज के दिन लीडरशिप क्वालिटी बढ़ेगी। आज आपको कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। आपके सोशल सर्कल में छवि निखरेगी। कार्यक्षेत्र में तारीफ मिल सकती है और लोग आपको आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
उपाय: सूर्य को जल में रोली मिलाकर चढ़ाएं और 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र 11 बार पढ़ें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज का दिन आत्म-अवलोकन का और सुधार का समय है। आपके लिए छोटी यात्रा लाभदायक हो सकती है। आज के दिन आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें और 'ॐ नारायणाय नमः' मंत्र का जाप करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज के दिन आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। घर या workspace की सजावट में रुचि रहेगी। beauty, fashion, arts से जुड़े लोगों को आज फायदा हो सकता है।
उपाय: मां दुर्गा को इत्र व गुलाब अर्पित करें और 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै नमः' मंत्र पढ़ें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज के दिन आप गंभीर सोच के साथ निर्णय लेंगे जो आगे चलकर आपके लिए फलदायी होगा। आज के दिन आपके पुराने रहस्य या रुकावटों का समाधान मिलने के संकेत हैं।
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना अर्पित करें और “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का जप करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज के दिन आपको धार्मिक चिंतन और मार्गदर्शन मिलेगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा की योजना बन सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी गुरु से मिलना संभावित है।
उपाय: केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और 'ॐ बृहस्पतये नमः' मंत्र का 108 बार जपें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज का दिन आपकी नई योजनाओं के लिए उपयुक्त है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। वर्कप्लेस पर अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र 11 बार बोलें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज के दिन आइडिया और इनोवेशन से भरा दिन होगा। टीम वर्क से आपको लाभ मिलेगा में आपका सुझाव सराहा जाएगा। आपकी सोच में ताजगी आएगी। उपाय: शनि मंदिर में काले तिल चढ़ाएं और 'ॐ वं वरेण्याय नमः' मंत्र का जप करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आज के दिन आपकी भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन आपको उन्हें एक साथ करने की जरूरत है। लेखन, संगीत या ध्यान से मानसिक संतुलन मिलेगा।
उपाय: शिवलिंग पर इत्र मिश्रित जल अर्पित करें और 'ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जपें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों