image

Aaj Ka Panchang 4 December 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन करानी है सत्यनारायण पूजा, देखें आज का पंचांग

मार्गशीर्ष पूर्णिमा सबसे खास होती है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस दिन सत्यनारायण की पूजा करवाने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप पंचांग जरूर देखें।
Editorial
Updated:- 2025-12-04, 11:26 IST

मार्गशीर्ष पूर्णिमा इस बार 4 दिसंबर को पड़ रही है। ऐसे में हर कोई इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करेगा, लेकिन अगर आप इस दिन सत्यनाराणय की पूजा करवाने के बारे में सोच रही हैं, तो ऐसे में आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इन मुहूर्त में आप अपने घर में पूजा-पाठ करा सकती हैं, ताकि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे। साथ ही भगवान की कृपा आपके ऊपर हमेशा रहे। इसके लिए आप आर्टिकल में जानें पूरा पंचांग।

आज का पंचांग 4 दिसंबर 2025 

तिथि   नक्षत्र  दिन/वार  योग करण
चतुर्दशी 08:39 बजे तक पूर्णिमा इसके बाद  कृत्तिका 02:54 बजे तक गुरुवार  शिव -12:34 बजे वणिज 08:39 बजे तक इसके बाद विष्टि

2 - 2025-12-03T141922.519

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 4 दिसंबर 2025

प्रहर  समय
सूर्योदय सुबह 06:36 बजे
सूर्यास्त  शाम 05:24 बजे
चंद्रोदय शाम 04:37 बजे
चंद्रास्त  आज नहीं होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 4 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:35 बजे से सुबह 05:23 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:38 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक
अमृत काल सुबह 11:29 बजे से दोपहर 01:14 बजे तक

आज का अशुभ मुहूर्त 4 दिसंबर 2025

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय
राहु काल  दोपहर 01:21 बजे से दोपहर 02:42 बजे तक
गुलिक काल सुबह 09:18 बजे से दोपहर 10:39 बजे तक
यमगंड सुबह 07:19 बजे से सुबह 08:02 बजे तक
दुर्मुहूर्त सुबह 10:12 बजे से सुबह 10:55 बजे तक

2 - 2025-12-03T150003.967


 
 

आज व्रत और त्योहार 4 दिसंबर 2025

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के पावन दिन का विशेष धार्मिक महत्व है क्योंकि यह धर्म, दान, जप और पवित्र स्नान के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करने के बाद, सफेद या पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। यह तिथि विशेष रूप से माँ लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण (जो इस महीने के अधिष्ठाता देव हैं) और लक्ष्मी नारायण के पूजन के लिए समर्पित है। इसके साथ ही, मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भगवान दत्तात्रेय (जिन्हें त्रिदेवों का संयुक्त रूप माना जाता है) की जयंती भी मनाई जाती है, इसलिए उनका पूजन करना भी श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन किया गया दान और जप सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक पुण्य प्रदान करता है और यह पितरों के कल्याण (मोक्ष) के लिए भी उत्तम माना गया है।

आज का उपाय 4 दिसंबर 2025

  • भगवान विष्णु के समक्ष “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 108 बार जप।
  • घर के मुख्य द्वार पर घी का दीप जलाने से धन लाभ और शुभता बढ़ती है।

इसे भी पढ़ें- 

 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;