31 अगस्त 2025 के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज के दिन राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। आज के दिन उपवास रखकर राधा रानी की पूजा करने से भक्तों को विशेष पुण्य और लाभ मिलता है। अगर आप आज के दिन अखंड पूजा-पाठ करना चाहते हैं तो इसके लिए कई शुभ योग बन रहे हैं जिनके बारे में आप एमपी, छिंदवाड़ा के पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताया गया आज का पंचांग देखकर जान सकते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
भाद्रपद शुक्ल अष्टमी | अनुराधा | रविवार | वैधृति | विष्टि |
प्रहर | समय |
सूर्योदय | सुबह 05:59 बजे |
सूर्यास्त | शाम 06:44 बजे |
चंद्रोदय | दोपहर 01:04 बजे |
चंद्रास्त | रात 11:34 बजे |
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:29 बजे से सुबह 05:14 बजे तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 11:55 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक |
अमृत काल | सुबह 05:48 बजे से सुबह 07:35 बजे तक |
विजय मुहूर्त |
दोपहर 02:30 बजे से दोपहर 03:21 बजे तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 06:44 बजे से शाम 07:06 बजे तक |
राधा अष्टमी पूजा मुहूर्त | सुबह 11:50 बजे से दोपहर 02:17 बजे तक |
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
राहु काल | शाम 05:14 बजे से शाम 06:44 बजे तक |
गुलिक काल | दोपहर 03:38 बजे से शाम 05:13 बजे तक |
यमगंड | दोपहर 12:28 बजे से दोपहर 02:03 बजे तक |
दुर्मुहूर्त | सुबह 05:59 बजे से सुबह 06:50 बजे तक |
पंचक | पूरे दिन |
31 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन दो प्रमुख पर्व और व्रत एक साथ पड़ रहे हैं- राधा अष्टमी का पर्व और रविवार का व्रत।
राधा अष्टमी का पर्व भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, राधा रानी को भगवान श्रीकृष्ण की शक्ति और प्रेम का स्वरूप माना जाता है।
इस दिन व्रत रखने और राधा-कृष्ण की पूजा करने से भक्तों को विशेष पुण्य मिलता है। ज्योतिषीय दृष्टि से, राधा अष्टमी का व्रत और पूजा जीवन में प्रेम, सद्भाव और समृद्धि लाती है। ऐसा माना जाता है कि राधा रानी की पूजा करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है जिससे विवाह और प्रेम संबंधों में सफलता मिलती है।
रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है जो यश, सम्मान, स्वास्थ्य और सफलता का कारक है। 31 अगस्त को रविवार होने के कारण इस दिन सूर्य देव का व्रत भी रखा जाएगा।
इस व्रत को करने से व्यक्ति को सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय दृष्टि से जिनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है उन्हें यह व्रत करने से विशेष लाभ मिलता है। यह व्रत जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता भी बढ़ाता है।
राधा अष्टमी के दिन राधा-कृष्ण के मंदिर जाएं और उन्हें पीले या गुलाबी रंग के वस्त्र और मिठाई अर्पित करें। इसके साथ ही, इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भी पीले रंग के वस्त्र, मिठाई या फल दान करें। यह उपाय आपके प्रेम संबंधों को मजबूत करता है और आपके जीवन में खुशियाँ और सद्भाव लाता है।
राधा अष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और राधा-कृष्ण की प्रतिमा के सामने बैठकर 'ॐ ह्रीं श्रीं राधायै स्वाहा' मंत्र का 108 बार जाप करें। यह मंत्र विशेष रूप से राधा रानी को प्रसन्न करने के लिए है। इस उपाय से वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और घर में शांति व प्रेम का माहौल बनता है।
रविवार के दिन सुबह सूर्योदय के समय स्नान करके सूर्य देव को जल (अर्घ्य) अर्पित करें। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़ा लाल चंदन, लाल फूल और अक्षत मिलाएं। सूर्य के सामने खड़े होकर 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करते हुए धीरे-धीरे जल चढ़ाएं। यह उपाय आपकी कुंडली में सूर्य को मजबूत करता है, जिससे आपको स्वास्थ्य, मान-सम्मान और करियर में सफलता मिलती है।
रविवार को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए दान का विशेष महत्व है। इस दिन आप किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग की वस्तुएं, जैसे लाल कपड़ा, मसूर की दाल, या गुड़ दान करें। आप गाय को भी गुड़ और रोटी खिला सकते हैं। ये उपाय आपके जीवन से नकारात्मकता को दूर करते हैं और आपको सभी कार्यों में सफलता दिलाते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।