आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, एस एमें आज के दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा, आज से गणेश उत्सव भी शुरू हो रहा है जिसके दौरान भक्त गणेश जी को 10 दिनों के लिए घर लेकर आते हैं और उनकी पूजा-आराधना करते हैं। ऐसे में ज्योतिष गणना के आधार पर आज के दिन कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं जिनमें आप गणपति बप्पा को घर लाकर उनकी स्थापना कर सकते हैं। इन शुभ मुहूर्तों को जानने के लिए आप एमपी, छिंदवाड़ा के पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताया गया आज यानी कि 27 अगस्त 2025, बुधवार के दिन का पंचांग देख सकते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी 03:46 शाम तक | हस्त 06:05 सुबह तक | बुधवार | साध्य 12:08 दोपहर तक | गर 01:56 दोपहर तक |
प्रहर | समय |
सूर्योदय | सुबह 05:50 बजे |
सूर्यास्त | शाम 06:33 बजे |
चंद्रोदय | सुबह 08:20 बजे |
चंद्रास्त | शाम 08:19 बजे |
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:27 बजे से सुबह 5:12 बजे तक |
अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:37 बजे तक |
अमृत काल | दोपहर 03:22 बजे से शाम 04:54 बजे तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 06:49 बजे से शाम 07:11 बजे तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02:33 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक |
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
राहु काल | दोपहर 03:22 बजे से शाम 04:58 बजे तक |
गुलिक काल | दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 01:47 बजे तक |
यमगंड | सुबह 10:04 बजे से सुबह 10:55 बजे तक |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08:22 बजे से सुबह 09:13 बजे तक |
कालवेला | सुबह 08:22 बजे से सुबह 09:13 बजे तक |
पर्व के रूप में 27 अगस्त यानी कि आज के दिन हरतालिका तीज के व्रत का पारण किया जाएगा और गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। वहीं, व्रत के रूप में आज बुधवार का उपवास रखा जाएगा। संयोग की बात है कि गणेश उत्सव की शुरुआत बुधवार यानी कि गणेश जी के दिन से ही हो रही है। ऐसे में आज के दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है।
हरतालिका तीज का व्रत पारण करने के बाद इस दिन का सबसे सरल और प्रभावकारी उपाय यह है कि दान करें। सुहाग की सामग्री, अनाज, वस्त्र आदि अपनी क्षमता अनुसार दान करें। इसके अलावा, बुधवार होने के कारण आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति को दूर्वा घास अर्पित करें। ये तीनों उपाय लाभकारी हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।