26 अगस्त 2025 के दिन भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जा रहा है और ऐसे में मंगलवार का शुभ संयोग होने के कारण कई विशेष योगों का निर्माण हो रहा है जो किसी भी प्रकार के नए और धार्मिक कार्य करने हेतु अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। ऐसे में इन शुभ योगों एवं मुहूर्तों की जानकारी आप एमपी, छिंदवाड़ा के पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गए आज के पंचांग से ले सकते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
भाद्रपद शुक्ल तृतीया | हस्त | मंगलवार | शुभ | वणिज |
प्रहर | समय |
सूर्योदय | सुबह 6:11 बजे |
सूर्यास्त | शाम 6:46 बजे |
चंद्रोदय | सुबह 8:37 बजे |
चंद्रास्त | शाम 8:38 बजे |
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:35 बजे से सुबह 05:23 बजे तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 12:53 बजे तक |
अमृत काल | सुबह 11:29 बजे से दोपहर 01:14 बजे तक |
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
राहु काल | दोपहर 3:37 बजे से शाम 5:11 बजे तक |
गुलिक काल | दोपहर 12:28 बजे से शाम 2:03 बजे तक |
यमगंड | सुबह 9:19 बजे से सुबह 10:54 बजे तक |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08:42 बजे से सुबह 09:32 बजे तक |
26 अगस्त के दिन पर्व के रूप में हरतालिका तीज मनाई जाएगी और मंगलवार होने के कारण इस दिन हनुमान जी का व्रत रखा जाएगा। दोनों ही पर्व और व्रत का बहुत महत्व है।
हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।
कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और इस व्रत को रखा था।
इसी वजह से यह व्रत स्त्री की श्रद्धा और अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है, जिससे दांपत्य जीवन में सुख और प्रेम बना रहता है।
मंगलवार का व्रत भगवान हनुमान जी को समर्पित है। यह व्रत मंगलवार के दिन रखा जाता है। इस व्रत को रखने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्टों को दूर करते हैं।
मान्यता है कि यह व्रत रखने से साहस, बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है और शत्रुओं पर विजय मिलती है। जो लोग शनि दोष से पीड़ित हैं, उनके लिए भी यह व्रत बहुत फलदायी माना जाता है।
हरतालिका तीज के दिन पति-पत्नी दोनों को मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए और भगवान को लाल फूल और अक्षत अर्पित करने चाहिए।
कुंवारी लड़कियों को माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। पूजा के बाद शिव-पार्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए।
यह उपाय घर में धन और समृद्धि लाता है। अगर कोई व्यक्ति बीमार है तो उसे शिव-पार्वती के सामने बैठकर 'ॐ पार्वतीपतये नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में सुधार होता है।
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के मन से भय दूर होता है और जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं।
हनुमान जी को सिंदूर और चोला बहुत प्रिय है। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर जाकर उन्हें सिंदूर और चोला अर्पित करने से मंगल ग्रह का दोष दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
मंगलवार को लाल मसूर की दाल, गुड़ या लाल रंग के कपड़े जैसी लाल वस्तुओं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह मजबूत होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
मंगलवार को सुबह या शाम के समय सुंदरकांड का पाठ करना बहुत लाभकारी माना जाता है। इससे हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।