Aaj Ka Panchang 29 June 2025: अमृत काल की पूजा से लेकर संध्या मुहूर्त के पाठ और मंत्रों के जाप के लिए देखें आज का पंचांग...

आइए इस लेख में आज यानी कि 29 रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और भाग्योदय हो सकती है। आइए इस लेख में आज के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
aaj ka panchang 29 june 2025 amrit kaal and evening puja muhurat mantras and significance know in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज आश्लेषा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ वज्र योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा सिंह राशि में ही मौजूद है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
वहीं आज रविवार के दिन किस मुहूर्त में सूर्यदेव की पूजा करें और आज का शुभ समय क्या है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 29 जून 2025

lord-surya-dev-family-in-hindi (2)

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि आश्लेषा नक्षत्र रविवार वज्र योग वज्र और सिद्धि

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 29 जून 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 48 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 08 बजकर 26 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 10 बजकर 10 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 29 जून 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 10 मिनट तक
अमृत काल सुबह 04 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 33 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 03 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 04 बजकर 45 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 29 जून 2025

राहु काल सुबह 05 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 03 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 31 मिनट तक
यमगंड दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक
दिशाशूल पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त शाम 05 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 25 मिनट तक।

आज पर्व और त्योहार 29 जून 2025

Surya-Dev-vrat-katha-in-hindi-1748512672412

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है और आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इससे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहदोष दूर हो सकते हैं और व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है।

आज रविवार के उपाय 29 जून 2025

सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें। जल में थोड़ा सिंदूर, लाल फूल और अक्षत मिला सकते हैं। अर्घ्य देते समय 'ऊं घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।
आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। यह शत्रुओं पर विजय दिलाने और स्वास्थ्य लाभ में भी सहायक है।
रविवार को गेहूं, गुड़, तांबा, लाल वस्त्र, माणिक्य, और लाल चंदन का दान करना शुभ माना जाता है। यह दान किसी गरीब व्यक्ति, मंदिर या ब्राह्मण को किया जा सकता है।
रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना और लाल वस्तुओं का प्रयोग करना शुभ फलदायी होता है। यह सूर्य के सकारात्मक प्रभावों को आकर्षित करता है।
जो लोग सूर्य की विशेष कृपा पाना चाहते हैं, वे रविवार का व्रत रख सकते हैं। इस व्रत में एक समय फलाहार या नमक रहित भोजन किया जाता है।
घर में सूर्य यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। यह यंत्र सूर्य की ऊर्जा को आकर्षित करता है और घर में सुख-समृद्धि लाता है।
ज्योतिष में सूर्य को पिता का कारक माना जाता है। इसलिए, अपने पिता का सम्मान करें और उनका आशीर्वाद लें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

आज रविवार के खास मंत्र 29 जून 2025

ॐ सूर्याय नमः
ॐ घृणि सूर्याय नमः
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः
ऊं भास्काराय नम:

29 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व

worship

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से भक्तों के जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। इस दिन सूर्यदेव का गुड़ के जल का अर्घ्य विशेष रूप से देना चाहिए।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP