Aaj Ka Panchang 28 May 2025: शुभ मुहूर्त से लेकर किन मंत्रों के जाप से दूर होंगी सभी परेशानियां, जानें क्या कहता है आज का पंचाग

आइए इस लेख में आज यानी कि 28 मई 2025 बुधवार के दिन के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं कि आज आपको किस मुहूर्त में काम करने बचने की आवश्यकता है और किन उपायों को करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही किन मंत्रों के जाप सभी परेशानियों दूर होंगी। 
aaj ka panchang 28 may 2025 shubh tithi muhurat mantras and other details

हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। आज म्रृगशीर्षा नक्षत्र के साथ इस दिन का आरंभ हो रहा है। आज धृति योग है। वहीं आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद हैं। आज बुधवार का दिन है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि बप्पा की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को कभी भी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

आप आज के तिथि के हिसाब से बुधवार का व्रत रख सकते हैं। अब ऐसे में आज 28 मई 2025 को किस मुहूर्त में काम करना शुभ माना जाता है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना चाहिए। साथ ही आज किन उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।

आज का पंचांग 28 मई 2025

lord-ganesha-wallpaper_138536254120

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
द्वितीया म्रृगशीर्षा नक्षत्र बुधवार धृति योग कौलव और बालव

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 45 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 02 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 6 बजकर 25 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 8 बजकर 48 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 28 मई 2025

सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 10 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक
अमृत काल सुबह 04 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 58 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है
द्विपुष्कर योग सुबह 05 बजकर 02 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 24 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 57 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 38 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 32 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 28 मई 2025

राहु काल दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 03 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 25 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 04 मिनट तक
यमगंड सुबह 10 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
दिशाशूल उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें
दुर्मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक

पर्व और त्योहार 28 मई 2025

art-factory-lord-ganesha-painting-with-frame-canvas-14-inch-x-14-inch-painting-with-frame-product-images-orvg4h7g2on-p599078516-0-202303060744

पंचांग के हिसाब से आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। वहीं बुधवार का दिन है। आप इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से कर सकते हैं।

आज बुधवार के उपाय 28 मई 2025

  • बुधवार को सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र स्थापित करें और विधि-विधान से पूजा करें।
  • भगवान गणेश को 21 या 11 दूर्वा की गांठें अर्पित करें। यह उन्हें अत्यंत प्रिय है और इससे उनकी कृपा प्राप्त होती है।
  • कर्ज से मुक्ति पाने के लिए बुधवार को ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
  • अगर आर्थिक तंगी से परेशान हैं या कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल रही, तो बुधवार के दिन मंदिर जाकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को 5 दूर्वा में 11 गांठ बांधकर अर्पित करें।
  • बुधवार के दिन एक हरे कपड़े में 5 या 7 साबुत मूंग के दाने, कुछ सिक्के और एक गांठ वाली हल्दी रखकर पोटली बना लें। इसे अपनी तिजोरी या गल्ले में रखें। इससे आर्थिक लाभ हो सकता है।

आज बुधवार के खास मंत्र 28 मई 2025

आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

  • ऊं गं गणपतये नमः
  • वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ।
  • निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा॥
  • ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्॥
  • गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः।
  • द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥
  • विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः।
  • द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्॥
  • विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत् क्वचित्।

28 मई 2025 आज के पंचांग का महत्व

ganesh-intro

आज रोहिणी नक्षत्र हैं। वहीं आज बुधवार का दिन है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से सभी प्रकार के बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP