हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण शुक्ल की द्वितीया तिथि है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और कुंडली में स्थित शनिदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। आज व्यातीपात योग बन रहा है और आश्लेषा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन सिंह राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में पूजा करना है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में जानने के लिए आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 26 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि | आश्लेषा नक्षत्र | शनिवार | व्यातीपात योग | कौलव और बालव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 26 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 26 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक |
अमृत काल | दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 52 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 26 जुलाई 2025
राहु काल | सुबह 09 बजकर 16 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 54 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 05 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 37 मिनट तक |
यमगंड | दोपहर 02 बजकर 11 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 50 मिनट तक |
दिशाशूल | पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 07 बजकर 44 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 36 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 26 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की आज द्वितीया तिथि है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है और कुंडली में स्थित ग्रहदोष के अशुभ प्रभाव दूर हो सकते हैं।
आज शनिवार के उपाय 26 जुलाई 2025
- शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शनिदेव के मंदिर जाएं। यदि मंदिर जाना संभव न हो तो घर पर ही शनिदेव की तस्वीर या मूर्ति के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है। तेल चढ़ाते समय "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करते रहें।
- शनिवार को हनुमान जी की पूजा करना भी शनिदेव को प्रसन्न करने का एक प्रभावी तरीका है। मान्यता है कि हनुमान जी के भक्तों को शनिदेव कभी परेशान नहीं करते। इसलिए शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का कम से कम 7 बार पाठ अवश्य करें। सुंदरकांड का पाठ करना भी बहुत लाभकारी होता है।
- शनिवार को काले तिल, उड़द दाल, काला कपड़ा, सरसों का तेल और लोहे की वस्तुएं दान करना शनिदेव को प्रसन्न करता है। यह दान किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को करें। ऐसा करने से शनि से संबंधित दोष कम होते हैं।
- शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। "ॐ हं हनुमते नमः" या "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप करते हुए पीपल की सात बार परिक्रमा करें। पीपल के पेड़ में सभी देवताओं का वास माना जाता है, और शनिदेव को पीपल अत्यंत प्रिय है।
- शमी का पेड़ शनिदेव से संबंधित माना जाता है। शनिवार के दिन शमी के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय शनि की साढ़े साती और ढैया के प्रभाव को कम करने में सहायक माना जाता है।
आज शनिवार के खास मंत्र 26 जुलाई 2025
- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
- ॐ भगभवाय विद्महे मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्॥
- नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥
- नमः कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च। नमो लोहपतंगाय सौरये शनये नमः॥
- ॐ शं नो देवीरभिष्टय आपो भवन्तु पीतये शं योरभिस्रवन्तु नः।
- ॐ ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः।
26 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दिन उपायों और मंत्रों का जाप करने का भी विशेष विधान है। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों