हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की दशमी तिथि है और रविवार का दिन है। इस दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन सूर्यदेव की पूजा करने से लाभ हो सकता है। साथ ही आज गण्ड योग बन रहा है और रोहिणी नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मेष राशि में ही मौजूद हैं। अब ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा किस मुहूर्त में करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं और आज किस दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज का पंचांग 20 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी तिथि | रोहिणी नक्षत्र | रविवार | गण्ड योग | विष्टि और बव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 20 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 20 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 19 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 07 मिनट तक |
अमृत काल | शाम 08 बजकर 38 मिनट से लेकर शाम 10 बजकर 07 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बज्कर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 20 जुलाई 2025
राहु काल | शाम 05 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 10 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 03 बजकर 51 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 30 मिनट तक |
यमगंड | दोपहर 12 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 02 हजकर 12 मिनट तक |
दिशाशूल | पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | शाम 05 बजकर 24 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 17 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 20 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है और आज रविवार का दिन भी है। यह सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से सूर्यदेव की पूजा-अर्चा करने का विधान है। इस दिन मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है।
आज रविवार के उपाय 20 जुलाई 2025
- रविवार की सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, अक्षत और कुमकुम डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. इस दौरान "ॐ घृणि सूर्याय नमः" या "ॐ आदित्याय नमः" मंत्र का जाप करें. यह उपाय सूर्य देव को प्रसन्न करता है और आपकी कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाता है।
- रविवार के दिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है. यह पाठ भगवान राम ने भी रावण पर विजय प्राप्त करने के लिए किया था. इसका नियमित पाठ करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, शत्रुओं पर विजय मिलती है और स्वास्थ्य उत्तम रहता है।
- रविवार को गेहूं, गुड़, तांबा, लाल वस्त्र, माणिक्य या मसूर की दाल का दान करना शुभ माना जाता है. ये वस्तुएं किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दान की जा सकती हैं।
- रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. लाल रंग सूर्य देव का प्रिय रंग है और इसे पहनने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- रविवार के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाना बेहद शुभ माना जाता है. गाय में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है और उन्हें भोजन कराने से पुण्य मिलता है।
आज रविवार के खास मंत्र 20 जुलाई 2025
रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
- ॐ ह्रीं सूर्याय नमः
- ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा:
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:
- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः:
20 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों