2 सितंबर 2025 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज के दिन रवि योग के साथ मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और आयुष्मान योग भी रहेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। दशमी तिथि होने के कारण आज का दिन कुछ धार्मिक अनुष्ठानों और शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन भद्रा काल का भी ध्यान रखना होगा जो दोपहर में 12 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा। आज का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए विशेष है इसलिए आज के दिन उनकी पूजा करना फलदायी होगा। इसके अलावा, आज मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की पूजा करना भी शुभ सिद्ध हो सकता है। अगर आप कुछ नया या विशेष कार्य करने की सोच रहे हैं तो एमपी, छिंदवाड़ा के पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताया गया आज का पंचांग देख सकते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
भाद्रपद शुक्ल दशमी | मूल | मंगलवार | प्रीति और आयुष्मान | तैतिल |
प्रहर | समय |
सूर्योदय | सुबह 06:00 बजे |
सूर्यास्त | शाम 06:41 बजे |
चंद्रोदय | दोपहर 03:01 बजे |
चंद्रास्त | रात 01:07 बजे |
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04:29 बजे से सुबह 05:14 बजे तक |
अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक |
अमृत काल | दोपहर 02:56 बजे से शाम 04:40 बजे तक |
विजय मुहूर्त |
दोपहर 02:27 बजे से दोपहर 03:18 बजे तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 06:41 बजे से शाम 07:49 बजे तक |
प्रीति योग | तिथि आरंभ से दोपहर 04:40 बजे तक |
आयुष्मान योग | दोपहर 04:40 बजे से अगले दिन तक |
रवि योग | पूरे दिन |
मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
राहु काल | दोपहर 03:31 बजे से शाम 05:06 बजे तक |
गुलिक काल | दोपहर 01:01 बजे से दोपहर 02:37 बजे तक |
यमगंड | सुबह 09:49 बजे से सुबह 11:25 बजे तक |
दुर्मुहूर्त | सुबह 09:02 बजे से सुबह 09:05 बजे तक |
2 सितंबर 2025 को तेजा दशमी मनाई जाएगी। यह पर्व मुख्य रूप से राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। यह दिन लोक देवता वीर तेजाजी को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि तेजाजी ने सांपों से लोगों की रक्षा की थी और समाज की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। इस दिन भक्त उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और तेजाजी से प्रार्थना करते हैं कि वे उन्हें और उनके पशुओं को सर्पदंश से बचाएं। इसके अलावा, तेजा दशमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति को शारीरिक और आत्मिक तेज की प्राप्ति होती है।
आज के दिन मंगलवार का व्रत भी रखा जाएगा। मंगलवार का दिन हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित है। हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है और उनकी पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मंगलवार का व्रत करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को बल, बुद्धि और साहस प्रदान करते हैं। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होता है जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं या आर्थिक परेशानियां हों। इस व्रत को करने से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव भी कम होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आज तेजा दशमी के दिन आप एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। सुबह स्नान करने के बाद, भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद 'नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का 108 बार जाप करें। अंत में, भगवान विष्णु को तुलसी दल और मिश्री का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, साथ ही घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए आप एक आसान उपाय कर सकते हैं। शाम के समय, हनुमान मंदिर जाएं और उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इसके बाद, हनुमान चालीसा का पाठ करें। यदि मंदिर जाना संभव न हो तो घर पर ही हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है, जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं दूर होती हैं और आपको बल, बुद्धि और साहस की प्राप्ति होती है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।