हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज शतभिषा नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ विष्कुम्भ योग भी बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कुंभ राशि में मौजूद हैं। आज मंगलवार का दिन है। यह दिन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर हो सकते हैं और खुशियों का संचार होता है।
अब ऐसे में आज 17 जून मंगलवार को किस मुहूर्त में किन कामों को करने से व्यक्ति की समस्याएं दूर हो सकती है और किस काम को करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
आज का पंचांग 17 जून 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि | शतभिषा नक्षत्र | मंगलवार | विष्कुम्भ योग | वणिज और कौलव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 17 जून 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 45 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 10 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 11 बजकर 55 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 11 बजकर 57 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 17 जून 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 05 बजकर 53 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 28 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 40 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 02 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 42 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 21 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 17 जून 2025
राहु काल | दोपहर 03 बजकर 48 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 29 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 27 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 08 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 09 बजकर 06 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 07 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 17 जून 2025
पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को सभी बाधाओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है।
आज मंगलवार के उपाय 17 जून 2025
मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर कम से कम 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। यदि संभव हो, तो सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। इससे मानसिक शांति मिलती है।
व्रत रखने वाले व्यक्ति को इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
शाम को हनुमान जी की पूजा के बाद ही फलहार ग्रहण करें। यह व्रत शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने और साहस बढ़ाने में मदद करता है।
मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
पुरुष भक्त हनुमान जी को चोला चढ़ा सकते हैं। इससे मंगल दोष शांत होता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं।
मंगलवार के दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ होता है।
आप गरीब और जरूरतमंद लोगों को लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गुड़ या अनार का दान कर सकते हैं।
आज मंगलवार के खास मंत्र 17 जून 2025
ऊं हं हनुमते नमः
ऊं श्री हनुमते नमः
ऊं आञ्जनेयायविद्महेवायुपुत्रायधीमहि।तन्नोहनुमान्प्रचोदयात्
मनोजवंमारुततुल्यवेगंजितेन्द्रियंबुद्धिमतांवरिष्ठम्।वातात्मजंवानरयूथमुख्यंश्रीरामदूतंशरणंप्रपद्ये
नासैरोगहरैसबपीरा।जपतनिरंतरहनुमतबीरा
17 जून 2025 आज के पंचांग का महत्व
आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। साथ ही आज मंगलवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है और अगर किसी जातक के जीवन में कोई समस्या आ रही है तो लाभ हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों