Aaj Ka Panchang 16 July 2025: शुभ योगों से लेकर दिशाशूल और दुर्मुहूर्त तक किन कामों को करने से बचना है...इसके लिए देखें आज का पंचांग, जानें उपाय और मंत्र

आइए इस लेख में आज यानी कि 16 जुलाई बुधवार के पंचांग के बारे में विस्तार से जानते हैं। साथ ही आज किस मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
aaj ka panchang 16 july 2025 shubh yog dishashool ashubh muhurat know remedies and mantras know in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की षष्ठी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही इस दिन शोभन योग बन रहा है और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में बुधदोष है तो बुधवार के दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मीन राशि में हैं। अब ऐसे में बुधवार के किस मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 16 जुलाई 2025

images (19)

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र बुधवार शोभन योग गर और कौलव

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 16 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर
सूर्योदय शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर
चंद्रास्त

सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 16 जुलाई 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक
अमृत काल दोपहर 11 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 16 जुलाई 2025

राहु काल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक
गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक
यमगंड सुबह 07 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक
दिशाशूल पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक।

आज पर्व और त्योहार 16 जुलाई 2025

Lord-Ganesha

आज श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इसलिए इ दिन आप बप्पा को फूल चढ़ाएं और दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही बप्पा को भोग लगाएं।

आज बुधवार के उपाय 16 जुलाई 2025

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और समृद्धि प्राप्त होती है।
गणेश जी को 21 दूर्वा की गांठें चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अटके हुए कार्य पूरे होते हैं।
बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है।
इस दिन मूंग दाल का सेवन करना या दान करना लाभकारी होता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ऊं बुं बुधाय नमः या ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
बुधवार के दिन किन्नरों को दान देना और उनका आशीर्वाद लेना बहुत शुभ होता है।

आज बुधवार के खास मंत्र 16 जुलाई 2025

  • ॐ गं गणपतये नमः।
  • वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
  • निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।
  • ॐ सौम्यरूपाय विद्महे वाणेशाय धीमहि तन्नो सौम्यः प्रचोदयात्॥

16 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

Ganesh-Puja_3

पंचांग के हिसाब से आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही अगर किसी व्यापारी के कारोबार में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो बुधवार के दिन उपायों के साथ मंत्रों का जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP