हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की पंचमी तिथि है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। आज सौभाग्य योग बन रहा है और शतभिषा नक्षत्र है। साथ ही आज मंगलवार का दिन भी है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में मंगलदोष है तो इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मीन राशि में संचार करेंगे। अब ऐसे में मंगलवार के दिन किस मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आज का पंचांग 15 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि | शतभिषा नक्षत्र | मंगलवार | सौभाग्य योग | गर और कौलव |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 15 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 15 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक |
अमृत काल | शाम 09 बजकर 59 मिनट से लेकर 11 बजकर 32 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 15 जुलाई 2025
राहु काल | शाम 03 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 31 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 09 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक |
दिशाशूल | पूर्व दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08 बजकर 33 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 15 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही आज मंगलवार का दिन भी है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो सकती है।
आज मंगलवार के उपाय 15 जुलाई 2025
- मंगलवार को हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से फलदायी होती है। सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। कम से कम 11 बार पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे भय, रोग और बाधाएं दूर होती हैं।
- अगर आप किसी गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं या शत्रुओं से परेशान हैं, तो मंगलवार को बजरंग बाण का पाठ करें। यह शत्रुओं पर विजय दिलाने और संकटों से मुक्ति दिलाने में सहायक है।
- मंगलवार को लाल रंग की वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। इसमें लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, गुड़, तांबा या लाल फल शामिल हो सकते हैं। यह मंगल ग्रह को शांत करता है और उसके शुभ प्रभाव को बढ़ाता है।
- मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने से मानसिक शांति मिलती है और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यह किसी भी बड़े कार्य को सफल बनाने में भी सहायक माना जाता है।
आज मंगलवार के खास मंत्र 15 जुलाई 2025
- ॐ हं हनुमते नमः
- ॐ अंजनेयाय विद्महे, वायुपुत्राय धीमहि, तन्नो हनुमान प्रचोदयात्
- श्री राम जय राम जय जय राम।
- ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
- ॐ श्री हनुमते नमः
15 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
पंचांग के हिसाब से आज मंगलवार का दिन है। साथ ही सावन का महीना भी चल रहा है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा भी विधिनत रूप से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो मंगलवार के दिन उपायों और मंत्रों का जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों