हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण का दूसरा दिन है। इस दौरान भगवान शिव का पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। साथ ही साथ ही आज विष्कुम्भ योग बन रहा है और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मकर राशि में ही मौजूद है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से शनिदेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों से भी छुटकारा मिल सकता है। अब ऐसे में आज किस मुहूर्त में शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।
आज का पंचांग 12 जुलाई 2025
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि | उत्तराषाढ़ा नक्षत्र | शनिवार | विष्कुम्भ योग | गर और तैतिल |
आज सूर्य और चंद्रमा का समय 12 जुलाई 2025
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
आज का शुभ मुहूर्त और योग 12 जुलाई 2025
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक |
अमृत काल | शाम 08 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 09 बजकर 57 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
आज का अशुभ मुहूर्त 12 जुलाई 2025
राहु काल | सुबह 09 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 07 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 12 मिनट तक |
यमगंड | दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 26 मिनट तक |
आज पर्व और त्योहार 12 जुलाई 2025
आज श्रावण कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है। इस पूरे माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही आज शनिवार का भी है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को साढ़ेसाती के अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है।
आज शनिवार के उपाय 12 जुलाई 2025
- शनिवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद शनि मंदिर जाएं और शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी परेशानियों को दूर करते हैं।
- काले कुत्ते को शनिदेव का वाहन माना जाता है। शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी या बिस्कुट खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।
- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं। इससे शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है।
- शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ऊं शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। पीपल के पेड़ को शनिदेव का वास स्थान माना जाता है।
- हर शनिवार को सुबह और शाम शनि चालीसा का पाठ करें। शनि चालीसा का पाठ करने से शनिदेव के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
- शनिवार को 'ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
आज शनिवार के खास मंत्र 12 जुलाई 2025
- ओम प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
- ओम शं शनैश्चराय नमः
- नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
- छाया मार्तण्ड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
- ओम भगभवाय विद्महे मृत्युरूपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोदयात्।
- ओम शनैश्चराय नमः शान्ताय प्रशान्ताय शुभंकराय।
- ओम ऐं ह्रीं श्रीं शनैश्चराय नमः
- ओम शं शनैश्चराय नमः
- ॐ शं शनैश्चराय नमः
12 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व
पंचांग के हिसाब से आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और साढे़साती के अशुभ प्रभावों से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इस दिन सही दिशा में यात्रा करें और शनिदेव के उपाय और मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों