Aaj Ka Panchang 04 July 2025: दिशाशूल से लेकर दुर्मुहूर्त तक अशुभ प्रभावों से बचने के लिए देखें आज का पंचांग

आइए इस लेख में आज यानी कि 05 जुलाई शुक्रवार के दिन बारे में विस्तार से जानेंगे कि आज किस मुहूर्त में आपको काम करने से बचना है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
aaj ka panchang 04 july 2025 friday disha shool to inauspicious muhurat know remedies and mantras in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ही शिव योग बन रहा है और चित्रा नक्षत्र है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा तुला राशि में ही मौजूद है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से भक्तों की सभी आर्थिक परेशानिया दूर हो सकती है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में आज शुक्रवार के दिन किस मुहूर्त में काम करने से बचना है। इसके बारे में आइए ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 04 जुलाई 2025

images (11)

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि चित्रा नक्षत्र शुक्रवार शिव योग कौलव और तैतिल

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 04 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 01 बजकर 46 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 01 बजकर 11 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 04 जुलाई 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 02 मिनट तक
अमृत काल सुबह 09 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 25 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 04 जुलाई 2025

राहु काल सुबह 10 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से लेकर 09 बजकर 10 मिनट तक
यमगंड दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 32 मिनट तक
दिशाशूल दक्षिण दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त सुबह 08 बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 32 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 04 जुलाई 2025

kamal-me-maa-lakshmi

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आर्थिक तंी से छुटकारा मिल सकता है और जातकों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

आज शुक्रवार के उपाय 04 जुलाई 2025

  • शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र पहनकर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। उन्हें लाल रंग के फूल, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  • धन प्राप्ति और आर्थिक समृद्धि के लिए शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं।
  • घर में तुलसी का पौधा लगाएं और शुक्रवार के दिन उसकी नियमित पूजा करें। तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें।
  • शुक्रवार को सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, दही, चीनी, सफेद वस्त्र, चांदी आदि का दान करना शुभ होता है। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
  • मां लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है। शुक्रवार को खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं और फिर उसे कन्याओं या गरीबों में प्रसाद के रूप में बांटें।
  • शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए "ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः" या "ॐ शुं शुक्राय नमः" मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
  • शुक्रवार के दिन सुगंधित इत्र का प्रयोग करें और यदि संभव हो तो किसी मंदिर में इत्र का दान भी करें। इससे शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं।
  • शुक्रवार के दिन सफेद गाय को आटा खिलाना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

आज शुक्रवार के खास मंत्र 04 जुलाई 2025

  • ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः॥
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः॥
  • ॐ श्रीं नमः॥
  • ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी आगच्छ आगच्छ मम मंदिरे तिष्ठ तिष्ठ नमः॥
  • ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ॥
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं सिद्ध लक्ष्म्यै नमः॥
  • धनाय नमो नमः॥

04 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

05_01_2024-maa_lakshmi_1_23621132

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी की पूजा करें और इस दिन उनके मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। इस दिन आप बाहर यात्रा करने जा रहे हैं तो दिशाशूल का ध्यान विशेष रूप से रखें और बाहर जानें से पहले अपने ईष्टदेव का ध्यान जरूर करें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP