Aaj Ka Panchang 02 July 2025: सूर्योदय की पूजा से लेकर निशिता काल के शुभ मुहूर्त तक सफलता प्राप्ति के लिए देखें आज का पंचांग, बन जाएंगे सभी काम

आइए इस लेख में आज यानी कि 02 जुलाई बुधवार के दिन के बारे में जानते हैं कि आज किस मुहूर्त में काम से करने व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और सफलता मिल सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
aaj ka panchang 02 july 2025 wednesday shubh yog muhurat remedies mantras know everything in detail

हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ही वरीयान योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में ही मौजूद है।

आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति बप्पा की पूजा विधिवत रूप से करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। अब ऐसे में बुधवार के दिन सूर्य अर्घ्य से लेकर बुधवार की पूजा और निशिता काल की पूजा किस मुहूर्त में करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज का पंचांग 02 जुलाई 2025

lord-ganesha_large_1603_23

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र बुधवार वरीयान योग बव और वणिज

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 02 जुलाई 2025

सूर्योदय सुबह 5 बजकर 49 मिनट से लेकर
सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट तक
चंद्रोदय प्रात: 12 बजकर 05 मिनट से लेकर
चंद्रास्त सुबह 12 बजकर 09 मिनट तक

आज का शुभ मुहूर्त और योग 02 जुलाई 2025

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 10 मिनट तक
अमृत काल आज अमृत काल का शुभ योग नहीं है।
अभिजीत मुहूर्त आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है।
विजय मुहूर्त दोपहर 04 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 5 बजकर 15 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक
निशिता मुहूर्त रात 12 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक
संध्या मुहूर्त शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 02 जुलाई 2025

राहु काल दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 111 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 10 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक
यमगंड सुबह 07 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक
दिशाशूल उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें।
दुर्मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक

आज पर्व और त्योहार 02 जुलाई 2025

25_08_2022-lord-ganesha1_23010938

पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दिन अगर कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है तो हवन भी करवा सकते हैं।

आज बुधवार के उपाय 02 जुलाई 2025

  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। मान्यता है कि इससे सभी विघ्न दूर होते हैं।
  • भगवान गणेश को 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।
  • बुध ग्रह को मजबूत करने और बुद्धि में वृद्धि के लिए 'ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः' या 'ऊं बुं बुधाय नमःट मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • आप बुधवार के दिन हरी चीजों का दान जरूर करें।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। यदि कुंडली में बुध कमजोर है तो हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें।
  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ-साथ दुर्गा सप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करना भी बहुत लाभदायक होता है। इससे नकारात्मकता दूर होती है।
  • अगर कुंडली में केतुदोष है तो भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है।

आज बुधवार के खास मंत्र 02 जुलाई 2025

बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इन दोनों की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है।

  • ॐ गं गणपतये नमः
  • वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा
  • ॐ ब्रं ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
  • प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम्। सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे

02 जुलाई 2025 आज के पंचांग का महत्व

27_08_2022-vastu-ganesha_23016971

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुधदोष है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। बुधवार को बुध ग्रह का दिन होने के कारण, इस दिन पंचांग देखकर शिक्षा संबंधी कार्य, नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। इस दिन कुछ विशेष उपाय जैसे शिवलिंग पर हरी मूंग अर्पित करना या बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP