हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ही वरीयान योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में ही मौजूद है।
आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति बप्पा की पूजा विधिवत रूप से करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और भाग्योदय हो सकता है। अब ऐसे में बुधवार के दिन सूर्य अर्घ्य से लेकर बुधवार की पूजा और निशिता काल की पूजा किस मुहूर्त में करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि | उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र | बुधवार | वरीयान योग | बव और वणिज |
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 49 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 12 बजकर 05 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 12 बजकर 09 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 10 मिनट तक |
अमृत काल | आज अमृत काल का शुभ योग नहीं है। |
अभिजीत मुहूर्त | आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। |
विजय मुहूर्त | दोपहर 04 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 5 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
राहु काल | दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 111 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 10 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 07 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक |
पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दिन अगर कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है तो हवन भी करवा सकते हैं।
बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इन दोनों की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाता है।
आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही अगर आपकी कुंडली में बुधदोष है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। बुधवार को बुध ग्रह का दिन होने के कारण, इस दिन पंचांग देखकर शिक्षा संबंधी कार्य, नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। इस दिन कुछ विशेष उपाय जैसे शिवलिंग पर हरी मूंग अर्पित करना या बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।