हिंदू पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के साथ इस दिन की शुरूआत हो रही है। साथ ही व्यातीपात योग बन रहा है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में ही मौजूद है। आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन कई शुभ योग और मुहूर्त ऐसे हैं, जिसमें काम करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में आज मंगलवार के दिन किस मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि | फाल्गुनी नक्षत्र | मंगलवार | व्यातीपात योग | गर और वणिज |
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 50 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 15 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 10 बजकर 21 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 10 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 03 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 58 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 03 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 03 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 04 बजकर 45 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 41 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 10 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 43 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
राहु काल | दोपहर 03 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 05 बजकर 32 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 11 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 09 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक |
दिशाशूल | उत्तर दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 08 बजकर 29 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 23 मिनट तक |
पंचांग के हिसाब से आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है। ऐसी मान्यता है कि मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित मंगलदोष दूर हो सकते हैं।
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
हनुमान मंदिर जाएं या घर पर ही हनुमान जी की स्थापित करें।
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। आप उन्हें लाल चोला भी चढ़ा सकते हैं।
हनुमान जी को गुड़, चना, नारियल, और बूंदी के लड्डू या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी को सिंदूर और चोला चढ़ाना बहुत ही पुण्य फलदायी माना जाता है।
मंगलवार को पीपल के पेड़ या बरगद के पेड़ को पानी देना शुभ माना जाता है।
मंगलवार को राम नाम का जाप करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं, क्योंकि वे भगवान राम के परम भक्त हैं।
ॐ हं हनुमते नमः
श्री राम दूताय नमः
ॐ अं अंगारकाय नमः
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये
ॐ मारुतात्मजाय नमः।
ॐ वायुपुत्राय नमः
ॐ संकटमोचन हनुमानाष्टक
ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।
त्वमस्य पाताल गमिष्य देवं। त्वामाहुर्यज्ञादिशु सिद्धमायं॥
आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है और मंगलवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा-पाठ करने से मांगलिक दोष दूर हो सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को भी समर्पित है। उन्हें संकटमोचन और बल, बुद्धि, विद्या के दाता के रूप में पूजा जाता है। इस दिन पंचांग के अनुसार शुभ मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।