
Meen Dainik Rashifal, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए सफलता प्रदान करने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि आपके 9वें भाव से निकलकर धनु राशि आपके 10वें भाव में प्रवेश कर चुका है। 10वां भाव कर्म, करियर और पिता का होता है। कल तक मकर संक्रांति पर जो भाग्य आपके साथ था, आज वह कर्म में बदल जाएगा। आज आप बहुत ही प्रोफेशनल और जिम्मेदार मूड में रहेंगी।आज का दिन ज्योतिष में एक राजयोग समान माना जाता है। आज आप जो काम करेंगी, उसका सीधा लाभ आपको मिलेगा। आज बॉस, पिता या समाज के प्रतिष्ठित लोग आपकी तारीफ करेंगे। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मीन राशि की महिलाओं के लिए बैलेंस बनाना चैलेंज के सामान होगा । 10वें भाव का चंद्रमा आपको वर्कहोलिक बना सकता है, जिससे आप अपने पार्टनर या परिवार को कम समय दे पाएंगी। आज ऑफिस का टेंशन घर लेकर न जाएं। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति के करियर में मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे रिश्ता मजबूत होगा। लव लाइफ में आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी सोशल इवेंट या पार्टी में जा सकती हैं, जहां आपकी जोड़ी की तारीफ होगी।
उपाय: आज भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें।
करियर के मामले पर आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। 10वां चंद्रमा प्रेस्टीज दिलाता है। अगर आप प्रमोशन का इंतज़ार कर रही थीं, तो आज कोई शुभ संकेत मिल सकता है। सूर्य 11वें भाव में बैठकर आपकी हर एम्बिशन पूरी करेंगे। सरकारी नौकरी, राजनीति या मैनेजमेंट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत पावरफुल है। आज आपके निर्णय सटीक होंगे । बिज़नेस में आज आप अपने ब्रांड या काम का एक्सपेंशन करने की प्लांनिग बना सकती।
उपाय: आज अपने ऑफिस या कार्यस्थल पर पीले कपडे पहनकर जाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए शानदार है। 11वें भाव का सूर्य इनकम के सोर्सेस बढ़ाता है और 10वें भाव का चंद्रमा आपकी मेहनत को कैश में बदल रहा है। आज आपको अपने काम के लिए कोई बोनस या एक्स्ट्रा प्रॉफिट मिल सकता है। आज आप अपने पिता या घर के बुजुर्गों के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकती हैं। प्रॉपर्टी या सोने में इन्वेस्ट करने के लिए भी आज का दिन शुभ है।
उपाय: आज किसी गरीब को तिल, गुड़ और पीला वस्त्र दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मीन राशि की महिलाओं को घुटनों और जोड़ों का ध्यान रखना होगा। 10वां भाव घुटनों का कारक होता है। आज ज्यादा भागदौड़ या लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों में दर्द हो सकता है। काम के बोझ के कारण शाम को थकान महसूस हो सकती है। सूर्य की मजबूत स्थिति आपको जल्दी बीमार नहीं पड़ने देगी। आज अपने खान-पान में हल्दी और केसर का प्रयोग करें, यह इम्युनिटी के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: आज गुरुवार है इसलिए केले के पेड़ की पूजा करें और चने की दाल चढ़ाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।