
Kumbh Dainik Rashifal, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन कुंभ राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा संभलकर चलने का है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है। आज सूर्य देव आपकी राशि से 12वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं जो खर्च, विदेश और मोक्ष का घर है । ज्योतिष में 12वें घर में सूर्य का गोचर ऊर्जा में थोड़ी कमी और खर्चों में बढ़ोतरी लाता है। इसके प्रभाव से आज आपको लगेगा कि आप मेहनत तो कर रही हैं, लेकिन शरीर साथ नहीं दे रहा या थकान जल्दी हो रही है। अच्छी बात यह है कि आज चंद्रमा आपके 10वें भाव में बैठा है। इसके प्रभाव से आज आपको काम का प्रेशर तो रहेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगी। आज भीड़भाड़ से दूर रहकर खुद को समय देना आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपने पार्टनर के बीच डिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य का 12वें भाव में होने से आपको अपने पार्टनर से शारीरिक या मानसिक दूरी का सामना करना पड़ सकता है।आज काम के सिलसिले में या किसी बात पर मनमुटाव के कारण आप दोनों ठीक से बात न कर पाएं। 10वें घर का चंद्रमा आपको ऑफिस के काम में इतना उलझा सकता है कि लव लाइफ साइडलाइन हो जाए। आज आपको कोशिश करनी होगी कि काम का तनाव रिश्ते पर हावी न हो। सिंगल महिला को आज जल्दी से किसी पर विश्वास नहीं करना है। आज बहस से बचें।
उपाय: आज किसी गरीब को काला कंबल या जूते-चप्पल दान करें।
करियर के मामले पर आज का दिन कुम्भ राशि की महिलाओं को काफी मेहनत करनी है। सूर्य का 12वें भाव में जाना उन महिलाओं के लिए बहुत शुभ है जो मल्टीनेशनल कंपनी , अस्पताल, या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करती हैं। आज विदेशी संपर्कों से लाभ हो सकता है। 10वें घर में वृश्चिक राशि का चंद्रमा आपको काम में भारी दबाव देगा। आज ऑफिस में सावधानी से काम करें , कोई भी गलती न करें। आज आपको अपने कॉम्पिटिटर से सावधान रहना होग।
उपाय: आज पक्षियों को सात प्रकार का अनाज डालें।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन कुम्भ राशि की महिलाओं के लिए बजट बिगड़ने वाला हो सकता है। सूर्य का 12वें भाव में प्रवेश आपसे काफी अच्छा खर्चों कराएगा । मकर संक्रांति पर दान-पुण्य के अलावा, आज अस्पताल या किसी कानूनी काम पर अचानक पैसा खर्च हो सकता है। कुंभ राशि की महिलाएं वैसे तो भविष्य की सोचती हैं, लेकिन आज हाथ से पैसा पानी की तरह बह सकता है। आज इन्वेस्टमेंट करने से बचे। आज शेयर मार्किट या ट्रेडिंग के लिए दिन अच्छा नहीं है। आज पैसा कमाने से ज्यादा पैसा बचाने पर ध्यान दें।
उपाय: आज किसी मंदिर में गुप्त दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज कुंभ राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और नींद का खास ख्याल रखना होगा। 12वें भाव का सूर्य आंखों में जलन, दृष्टि कमजोर होना या अनिद्रा की समस्या दे सकता है। चंद्रमा और सूर्य की स्थिति पैरों में दर्द या थकान भी दे सकती है। आज आपको भरपूर नींद लेने की आवश्यकता है।
उपाय: आज बहते जल में रेवड़ी या तिल प्रवाहित करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।