
Cancer Horoscope Today, 29 January 2026: 29 जनवरी का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए मिश्रित भावनाओं और गहरे चिंतन का दिन रहने वाला है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इसलिए आज ग्रहों की चाल आपके मन और भावनाओं को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी। जनवरी माह का यह अंतिम चरण आपको अपने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर पुनर्विचार करने के लिए प्रेरित करेगा। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील महसूस कर सकते हैं, जिससे छोटी-छोटी बातें भी आपके दिल को चुभ सकती हैं।आज आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए आज का दिन क्रिएटिविटी के लिए काफी अच्छा है।
कर्क राशि वालों की महिलाओं लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में गहराई और समझदारी की मांग करता है। जो विवाहित हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपके सप्तम भाव पर ग्रहीय प्रभाव के कारण जीवनसाथी के साथ इगो या अभिमान को लेकर टकराव हो सकता है। शाम का समय घर के माहौल को हल्का बनाने के लिए उत्तम रहेगा। रिलेशनशिप में रह रहे महिलाओं के लिए आज का दिन इमोसनली रूप से बहुत तेज़ रहेगा। आप अपने पार्टनर से अधिक समय और ध्यान की अपेक्षा करेंगे, और यदि यह पूरा नहीं हुआ, तो आप निराश हो सकते हैं। सिंगल महिलाओं के लिए आज का दिन पुरानी यादों में गुजर सकता है। कोई पुराना मित्र या प्रेमी संपर्क करने की कोशिश कर सकता है। किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत करने से पहले, सामने वाले व्यक्ति को पूरी तरह परखना आवश्यक है।
उपाय: आज के दिन सफेद बर्फी या खीर बनाकर अपने जीवनसाथी या प्रेमी को खिलाएं ।
करियर और व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए परिश्रम और सतर्कता का है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज कार्यभार अधिक रह सकता है। ऑफिस में आपके कलीग्स आपके सरल स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अपनी प्लानिंग्स को कॉन्फिडेंटिअल रखें। आज बॉस या सीनियर्स के साथ बातचीत करते समय कॉन्फिडेंस बनाए रखें जो शिक्षा, नर्सिंग, हॉस्पिटैलिटी या जल विभाग से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन स्थिरता वाला है। कोई बड़ी डील फाइनल होने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन निराश न हों। आज आपको अपने बिजनेस पार्टनर के साथ पारदर्शिता बनाए रखनी होगी। यदि आप कोई नया स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन प्लानिंग और स्ट्रैटेजी बनाने के लिए बेहतरीन है, लेकिन आज ही बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें।
उपाय: आज ॐ सोम सोमाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें और अपने कार्यस्थल पर भगवान शिव की एक छोटी तस्वीर रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलो पर आज आपको अपने बजट पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज ग्रहों की स्थिति यह संकेत दे रही है कि आय के स्रोत तो बने रहेंगे, लेकिन खर्चों की सूची भी लंबी हो सकती है। आज घर की जरूरतों, किराने का सामान या बच्चों की शिक्षा पर धन खर्च होने की संभावना है। आज किसी भी प्रकार की लक्जरी या दिखावे की वस्तुओं पर पैसा खर्च न करें। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज वह वापस मिल सकता है, शेयर मार्केट आज इन्वेस्ट करना रिस्क भरा हो सकता है। आज पीपीएफ या म्यूचुअल फंड के बारे में सोचना आज फायदेमंद रहेगा। अगर आप लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो आज रुक जाना बेहतर होगा, क्योंकि कागजी कार्रवाई में बाधा आ सकती है।
उपाय: आज शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाएं और उसमें दो लौंग डाल दें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से कर्क राशि वाली महिलाओं को आज विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज आपको कफ, सर्दी, या छाती में जकड़न जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम का असर आपकी इम्युनिटी पर पड़ सकता है। काम का तनाव और भावनात्मक उथल-पुथल आपको सिरदर्द या अनिद्रा की शिकायत दे सकती है। आज अपने खान-पान में तली-भुनी चीजों से परहेज करें और सात्विक भोजन ग्रहण करें। पेट से संबंधित विकार भी परेशान कर सकते हैं, इसलिए पानी का सेवन अधिक से अधिक करें।
उपाय: आज शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।