Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
Kark aaj ka rashifal 10 January 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 10 January 2026: शनि देव के प्रभाव से सीखें सामंजस्य और धैर्य, आज का कर्क राशिफल पढ़ें

आज का कर्क राशिफल 10 जनवरी 2026 कर्क राशि की महिलाओं के लिए भावनाओं और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाने का संदेश देता है। शनि देव के प्रभाव से धैर्य, संयम और व्यवहारिक सोच विकसित होगी। प्रेम जीवन में समझदारी जरूरी है, करियर में भावुकता से बचना लाभ देगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, जबकि सेहत में पेट और मानसिक तनाव का ध्यान रखना जरूरी है। शनि-चंद्र योग आत्मचिंतन सिखाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-10, 07:30 IST

Cancer Horoscope Today, 10 January 2026: 10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए इमोशंस और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाने का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, जो मन और भावनाओं का कारक है, जबकि आज का दिन शनि देव का है, जो अनुशासन और कठोर वास्तविकता के कारक हैं। ज्योतिष में चंद्रमा और शनि का मिलन अक्सर मानसिक भारीपन या गंभीरता लाता है, लेकिन यह योग आपको जीवन के कुछ महत्वपूर्ण पाठ भी सिखाता है। आज आपको महसूस होगा कि दिल कुछ और कह रहा है और दिमाग कुछ और। कर्क राशि की महिलाएं स्वभाव से बेहद ममतामयी और संवेदनशील होती हैं। आज शनि का प्रभाव आपको थोड़ा इंट्रोवर्ट बना सकता है। आप भीड़भाड़ या शोर-शराबे से दूर अपने ही शैल में रहना पसंद करेंगी। परिवार या दोस्तों में कोई परेशान व्यक्ति आपके पास सलाह और सुकून के लिए आ सकता है। ह आज आपको अपनी मूड स्विंग्स परकण्ट्रोल रखना होगा।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम और रिश्तों के मामले में कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धैर्य रखने का दिन है। विवाहित महिलाओं के लिए आज दांपत्य जीवन में थोड़ी नीरसता महसूस हो सकती है। हो सकता है कि आपके पति काम के दबाव के कारण आपको पर्याप्त समय न दे पाएं या थोड़ा रूखा व्यवहार करें। इसे दिल पर न लें घर का माहौल शांत रखें। जो महिलाएं सिंगल हैं, वे आज थोड़े अकेलेपन का शिकार हो सकती हैं। पास्ट का कोई रिश्ता आज आपको परेशान कर सक्ता है। आज किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है; थोड़ा इंतज़ार करें। रिलेशनशिप में जो है उनकी लव लाइफ में आज ओवर-पजेसिव होने से बचें। बार-बार फोन करना या सवाल पूछना आपके पार्टनर को इरिटेट कर सकता है। रिश्तों में विश्वास बनाए रखें।

उपाय: पानी में थोड़ा काला तिल मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज कर्क राशि की महिलाओं को अपने इमोशन्स को साइड कर प्रैक्टिकल होना पड़ेगा। ऑफिस में रोना-धोना या भावुक होना आज आपकी छवि खराब कर सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज शनिवार होने के बावजूद काम का दबाव रह सकता है। आज आपको शॉर्टकट से बचना होगा। अगर आप एचआर , नर्सिंग, टीचिंग या समाज सेवा के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। अगर आप कॉर्पोरेट सेक्टर में हैं, तो आज अपने काम को लेकर बहुत सतर्क रहें। लिक्विड आइटम, डेयरी या सिल्वर के व्यापार से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन सामान्य लाभ वाला रहेगा। आज बिज़नेस में कोई बड़ा बदलाव न करें, जो जैसा चल रहा है, उसे वैसे ही चलने दें।

More For You

उपाय: वर्क प्लेस पर आज सिल्वर की कोई जेवेल्लरी पहने।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

sagittarius-career-horoscope

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सेविंग्स और फ्यूचर सिक्योरिटी का है। कर्क राशि की महिलाएं अक्सर इमोशनल सिक्योरिटी के लिए सेविंग्स करना पसंद करती हैं, आज आपकी इनकम स्थिर रहेगी, लेकिन किसी बड़े प्रॉफिट की उम्मीद आज न रखें। अगर आपने किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किया है, तो वहां से कोई खबर मिल सकती है। कर्क राशि की महिलाएं अक्सर घर की जरूरतों और परिवार की खुशी के लिए अपना बजट बिगाड़ लेती हैं। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर खर्च करना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ध्यान रखें। आज किसी को भी पैसा उधार देने के लिए दिन शुभ नहीं है।

उपाय: आज शाम को किसी गरीब को दूध या चावल का दान करें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को अपने पेट और छाती का विशेष ध्यान रखना होगा। कर्क राशि का सीधा संबंध पाचन तंत्र और वक्ष स्थल से है। शनि और चंद्रमा का प्रभाव कफ और की समस्या दे सकता है। आज बाहर का खाना, बासी भोजन या बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचें। गैस और एसिडिटी की समस्या आपको दिन भर परेशान कर सकती है, इसलिए हल्का और सुपाच्य भोजन लें। अगर आपको साइनस या अस्थमा की दिक्कत है, तो आज धूल-मिट से बचें। एंग्जायटी और घबराहट महसूस हो सकती है। आज दिन में खूब पानी पिए।

उपाय: - 'ॐ नमः शिवाय का मंत्र का पाठ करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;