
Virgo Horoscope Today, 21 January 2026: 21 जनवरी 2026, बुधवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए मानसिक तौर पर काफी व्यस्त रहने वाला है। आज आप हर चीज़ को बहुत गहराई से सोचेंगी, छोटी बातों में भी कमी ढूंढने की आदत आज आपको बेचैन कर सकती है। चंद्रमा की स्थिति आपके मन को अस्थिर कर रही है, जिससे निर्णय लेने में देरी हो सकती है। दिन आपके फेवर में तभी होगा जब आप हर बात को कंट्रोल करने की कोशिश छोड़ेंगी। काम, परिवार और पर्सनल लाइफ तीनों में बैलेंस बनाना आज सबसे ज़रूरी रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं को अपनी एक्सपेक्टेशंस पर लगाम लगानी होगी। आप अपने पार्टनर से परफेक्शन चाहेंगी, लेकिन हर बार सामने वाला आपकी उम्मीदों पर नहीं उतर पाएगा। विवाहित महिलाओं को आज पति की किसी आदत या निर्णय पर नाराज़गी हो सकती है, लेकिन कुछ भी गलत बात बोलने से हालात बिगड़ सकते हैं। सिंगल महिलाओं के लिए आज कोई नया कांटेक्ट बन सकता है, आज आप ज्यादा सोचेंगे।
उपाय: आज शाम को तुलसी के पौधे में कच्चा दूध चढ़ाएँ।
करियर के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को मेहनत ज़्यादा और रिज़ल्ट थोड़ा कम मिल सकता है। ऑफिस में आपको ऐसा लग सकता है कि आप जितना काम कर रही हैं, उसकी तारीफ नहीं हो रही। किसी कलीग की लापरवाही का बोझ भी आपके ऊपर आ सकता है। बिजनेस कर रही महिलाओं को आज काग़ज़ी काम, अकाउंट या टैक्स से जुड़े मामलों में उलझन रह सकती है। आज किसी भी तरह की जल्दबाजी या अधूरा काम छोड़ना भारी पड़ सकता है।
उपाय: काम शुरू करने से पहले हरी मूंग किसी गाय को खिलाएँ।
पैसों के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को सतर्क रहना चाहिए। खर्चे छोटे-छोटे होंगे, आज आप सेविंग्स के बारे में भी सोचेंगे ,आज घर, बच्चों या हेल्थ से जुड़ी चीज़ों पर पैसा खर्च कर सकती हैं। आज आप इन्वेस्ट या उधार देने के मामले में बहुत सोच समझ कर दिमाग से फैसला लें। किसी पुराने बिल, टैक्स या पेमेंट को लेकर चिंता रह सकती है,आज शाम तक आपकी आर्थिक स्थिति शाम को ठीक को सकती है।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को हरी सब्जी या दाल का दान करें।

आज के दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कन्या राशि की महिलाओं को पेट, आंतों और नसों से जुड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है।आज ज्यादा तनाव लेने से एसिडिटी, गैस या सिरदर्द बढ़ सकता है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन भी रहेगा। आज बाहर का खाना और बहुत ठंडा पेय लेने से बचें। शरीर से ज़्यादा आज आपके मन को आराम की ज़रूरत है।
उपाय: रात को सोने से पहले सौंफ का पानी पिएँ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।