Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:40 AM IST
image

Aaj Ka Kanya Rashifal 05  February 2026: आज के दिन ओवरथिंकिंग बढ़ा सकती है तनाव, प्यार-करियर में बनाए रखें संतुलन; जानें सिंह राशि का राशिफल

आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए मन और दिमाग के बीच संतुलन बनाने का संकेत दे रहा है। छोटी बातों को ज्यादा सोचने के बजाय उन्हें समझ कर छोड़ना आज जरूरी रहेगा। काम, रिश्ते और पैसों से जुड़े फैसलों में धैर्य रखने से फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं प्रेम, करियर, धन और सेहत के मामले में आज का पूरा राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 07:15 IST

Virgo Horoscope Today, 05 February 2026 आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए दिमागी तौर पर थोड़ा भारी रह सकता है। बाहर से सब ठीक चलता दिखेगा, लेकिन अंदर ही अंदर आप बहुत कुछ सोचती रहेंगी। आपकी आदत है हर चीज़ को ठीक से करने की, लेकिन आज यह आदत आपको थका सकती है। आज आप खुद से भी थोड़ी सख़्ती कर सकती हैं। छोटी-छोटी बातों पर खुद को दोष देना या यह महसूस करना मन को परेशान कर सकता है।   आज के दिन आपका हर जगह परफेक्ट होना जरूरी नहीं है ।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं के लिए भावनाएं दबा-दबा कर रखने वाली रहेंगी। विवाहित महिलाएं आज अपने पार्टनर से कोई शिकायत मन में रखेंगी, लेकिन बोलेंगी नहीं। आज आप चाहेंगी कि आपका पार्टनर  आपका खुद समझे, लेकिन ऐसा हर बार नहीं होता। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज पार्टनर की किसी आदत से चिढ़ हो सकती है। बहुत ज्यादा एनालिसिस करने से बचें, वरना बात छोटी होते हुए भी बड़ी लगने लगेगी। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई नया अट्रैक्शन तो नहीं  लेकिन खुद को समझने का दिन है।
उपाय: आज दुर्गा माता का स्मरण करते हुए दुर्गा चालीसा का पाठ करें और हरी मूंग या हरी दाल दान करें।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर के क्षेत्र में आज कन्या राशि की महिलाओं पर काम का दबाव बना रह सकता है। आप चाहेंगी कि हर काम बिल्कुल सही हो, लेकिन समय या संसाधन पूरे साथ नहीं देंगे। इससे मन में  झुंझलाहट हो सकती है। ऑफिस में आज आपको किसी और की गलती भी संभालनी पड़ सकती है। ध्यान रखें  हर जिम्मेदारी को अपने ऊपर लेना जरूरी नहीं है  जो  महिलाएं अकाउंट्स, डेटा, हेल्थ, शिक्षा या सर्विस सेक्टर से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन सामान्य रहेगा।
उपाय: काम पर निकलने से पहले गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

More For You

यह भी पढ़ें- Aaj Ka Kanya Rashifal 30 January 2026: आज के दिन होगा बुद्धिमत्ता और सौंदर्य का अनोखा संगम, जानिए कन्या राशि की महिलाओं का राशिफल

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज कन्या राशि की महिलाएं सोच-समझकर चलेंगी। आज के दिन आप खर्च करने से पहले बार-बार हिसाब लगाएंगी। यह अच्छी आदत है, लेकिन जरूरत से ज्यादा चिंता भी ठीक नहीं है , आज किसी पुराने पेमेंट या बकाया पैसे को लेकर सोच बनी रह सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
उपाय: आज घर में रखे अनाज के डिब्बे को साफ करें और थोड़े चावल पक्षियों को डालें।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को पेट, आंतों और नर्वस सिस्टम पर ध्यान देना चाहिए। आज के दिन ज्यादा सोचने से पेट खराब, गैस या भारीपन महसूस हो सकता है। कुछ महिलाओं को आज नींद ठीक से न आने की शिकायत हो सकती है। आज हल्का, सादा भोजन और समय पर खाना बहुत जरूरी है।
उपाय: आज सुबह गुनगुने पानी में थोड़ा सा सौंफ डालकर पिएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;