
जब भी हम घर में कोई पूजा-पाठ या अनुष्ठान रखते हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप सही समय का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि सही समय पर की गई पूजा का लाभ भी अच्छा प्राप्त होता है। महामृत्युंजय जाप भी सही समय पर होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पूजा सबसे खास होती है, जिसके लिए सही मुहूर्त का खास ध्यान रखना होता है। इससे महामृत्युंजय जाप का असर शुभ होता है। साथ ही आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। इसलिए आपको इन चीजों का खास ध्यान रखना होता है। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने सही शुभ मुहूर्त के बारे में बताया है, जिसका ध्यान रखना जरूरी है।

अमृत दिन की शुरुआत अमृत मुहूर्त से हो रही है, जो सभी प्रकार के शुभ कार्यों, विशेषकर धार्मिक अनुष्ठानों और किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। काल यह समय अशुभ होता है और इसमें कोई भी नया या मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
यह एक शुभ मुहूर्त है। इसे विवाह संबंधी चर्चाओं, शिक्षा से जुड़े कार्यों और धार्मिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए अच्छा माना जाता है। रोग यह मुहूर्त अशुभ होता है। इस दौरान स्वास्थ्य या बीमारी से संबंधित कार्यों को छोड़कर अन्य कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| अमृत | सुबह 07:02 बजे से सुबह 08:20 |
| काल | सुबह 08:20 बजे से सुबह 09:37 |
| शुभ | सुबह 09:37 बजे से सुबह 10:55 |
| रोग | सुबह 10:55 बजे से दोपहर 12:13 |

चर रात का पहला चौघड़िया सामान्य फल देने वाला होता है। इस समय यात्रा या कार्य की शुरुआत की योजना बनाना शुभ है। रोग यह अशुभ समय है। इस अवधि में किसी भी महत्वपूर्ण चर्चा या कार्य को टाल दें। काल यह मुहूर्त भी अशुभ होता है। इससे कार्यों में देरी और बाधाएं आ सकती हैं। लाभ यह एक शुभ मुहूर्त है। यह देर रात में अध्ययन, योजना बनाने या धन से संबंधित मामलों पर विचार करने के लिए अच्छा है।
| मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
| चर | शाम 05:24 बजे से शाम 07:07 |
| रोग | शाम 07:07 बजे से रात 08:49 |
| काल | रात 08:49 बजे से रात 10:3 |
| लाभ | रात 10:31 बजे से देर रात 12:13 |
-1764933932319.jpg)
इसे भी पढ़ें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।