सपने में दिखें ये 7 चीजें तो दूसरों से भूलकर भी न करें शेयर, हो सकते हैं बड़े नुकसान

हमारे बड़े-बुजुर्ग अक्सर हमें सलाह देते हैं कि अपने सपनों को दूसरों के साथ साझा न करें, क्योंकि इससे हमारे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। क्या आप जानती हैं कि कौन से सपने वास्तव में दूसरों को नहीं बताने चाहिए? आइए यहां जानें इसके बारे में कुछ बातें।
image

सपने हमारे अवचेतन मन की गहराइयों से जुड़े होते हैं। कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जो हमारे असल जीवन की परछाई दिखाते हैं, तो कुछ सपने हमें भविष्य के लिए सचेत करते हैं। आपको भी कई बार ऐसे सपने जरूर आते होंगे जो वास्तविकता से कोई जुड़ाव नहीं रखते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि सपनों की ये दुनिया आखिर क्या होती है और असलियत में इसके क्या संकेत हो सकते हैं। वास्तव में कुछ ऐसे सपने भी होते हैं जिन्हें आपको कभी भी दूसरों से साझा नहीं करना चाहिए। ऐसे सपने अगर आप दूसरों से साझा करते हैं, तो उनके फायदे की जगह नुकसान होने लगते हैं।

इसका कारण भले ही हम ज्योतिष से न भी समझें तब भी कुछ अच्छे सपने यदि आप दूसरों से साझा करते हैं तो ईर्ष्या या नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिसका प्रभाव आपके जीवन में भी पड़ सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें ऐसे कुछ सपनों के बारे में जिन्हें कभी दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहिए।

सपने में पैसे देखना

money in dream meaning

अगर आपको कभी ऐसा कोई सपना दिखाई देता है जिसमें आप रुपये या पैसे देखते हैं तो ऐसा सपना आपको भूलकर भी किसी दूसरे से शेयर नहीं करना चाहिए। दरअसल कई बार सपने में पैसे देखने का मतलब यह होता है कि आप असल जीवन में भी धन पा सकते हैं। जब आप ऐसा कोई भी सपना देखते हैं तो किसी दूसरे से ऐसा सपना शेयर करने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और आने वाला धन भी वापस लौट जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: सपने में खुद को यात्रा करते हुए देखने का मतलब जानें

प्रेग्नेंसी का सपना

अगर आप सपने में खुद की प्रेग्नेंट देखती हैं और आपको ऐसा कोई सपना बार-बार दिखाई देता है, तो ये आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। अगर आप असल जीवन में ऐसी कोई इच्छा रखती हैं कि आपको बच्चा हो, तो ये सपना इस बात का संकेत भी हो सकता है कि जल्द ही आपको मातृत्व सुख मिलने वाला है। यदि आपको भी ऐसा को सपना दिखाई देता है तो आपको इस सपने को कभी दूसरों से साझा नहीं करना चाहिए। आपको अपने करीबियों से भी यह सपना शेयर नहीं करना चाहिए। इस सपने का अर्थ काफी हद तक आपके असल जीवन में मां बनने से जुड़ा हो सकता है। यदि आप ये सपना दूसरों से साझा करती हैं तो इसका प्रभाव कम हो सकता है।

विदेश यात्रा कासपना

dream of traveling

कई बार हमारी इच्छा होती है कि हम विदेश की यात्रा के लिए जाएं, लेकिन ये इच्छा किसी कारण से पूर्ण नहीं हो पाती है। ऐसे में हमें यह सपना आना एक आम घटना हो सकती है, लेकिन यदि आप वास्तविक जीवन में ऐसी कोई योजना नहीं बना रही हैं और आपको ऐसा कोई भी सपना आता है तो ये आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। ऐसा सपना आपके असल जीवन में किसी बड़े बदलाव का संकेत हो सकता है। यदि आपको कोई ऐसा सपना दिखाई देता है तो आप इसे दूसरों के साथ शेयर न करें, नहीं तो इसके प्रभाव कम हो सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: क्या आपको भी आता है अपनी प्रेग्‍नेंसी का सपना? जानें इसका मतलब

नए घर का सपना

अगर आपको कभी ऐसा कोई सपना दिखाई देता है जिसमें आप नया घर बना रही हैं या फिर नया घर खरीद रही हैं, तो आपको ऐसा सपना किसी दूसरे से शेयर नहीं करना चाहिए। ऐसा सपना दूसरों से साझा करने से आपकी प्रगति रुक सकती है। ऐसे सपने का मतलब यह नहीं होता है कि आप असल जीवन में नया घर बनवा रही हैं, लेकिन ये सपना इस बात का संकेत हो सकता है कि आप जल्द ही खोज नया कदम उठाने जा रही हैं। जैसे हो सकता है कि आप जल्द ही नई नौकरी में कदम रखने वाली हों या किसी नए रिश्ते में जुड़ने वाली हों। नया घर खरीदने का सपना किसी दूसरे से भूलकर भी साझा न करें।

सपने में ताज पहनना

crown in dream meaning

यदि आप सपने में कभी खुद को ताज पहने हुए देखती हैं हैं, तो इसे दूसरों के साथ साझा न करें। इससे ईर्ष्या और नकारात्मकता आकर्षित हो सकती है।
ताज वफादारी और अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है और इस सपने के माध्यम से भगवान आपको दिखा सकते हैं कि आपके पास वह है जो दूसरों से अलग है, यह एक ऐसा सपना हो सकता है जो आपको एक राजा के रूप में दिखाता है। ऐसे सपने को आपको कभी भी दूसरों से शेयर नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसका प्रभाव काफी हद तक कम हो सकता है।

खुद की मृत्यु का सपना

ऐसा कहा जाता है कि आपसपने में खुद की मृत्यु देखती हैं तो ये आपके भविष्य के लिए शुभ संकेत हो सकता है। ऐसे सपने का मतलब है कि आपको दीर्घायु का आशीर्वाद मिल रहा है। ऐसे सपने से आपके जीवन में शुभ फल मिल सकते हैं, इसलिए इसके अच्छे प्रभाव को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप ऐसा सपना किसी दूसरे से साझा न करें।

सपने में भगवान देखना

कई बार आपको सपने में भगवान आशीर्वाद की मुद्रा में दिखाई देते हैं, दरअसल वास्तव में भी वो आशीर्वाद ही दे रहे होते हैं। अगर आपको कभी ऐसा कोई सपना दिखाई देता है तो ये आपके जीवन के लिए शुभ संकेत हो सकता है। आपको भूलकर भी ये सपना दूसरों से साझा नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसके प्रभाव काम होने लगते हैं।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP