
Aries Horoscope Today, 7 January 2026: 7 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए खुद को साबित करने वाला दिन है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होने से आज आप खुद को पहले से ज़्यादा मजबूत महसूस करेंगी। लेकिन आप एक बात का ध्यान अवश्य रखे यदि आज आपका ये आत्मबल अगर अहंकार में बदला, तो ये आपके रिश्तों को ख़त्म कर सकता और काम में रुकावट ला सकता है। अगर आप किसी चीज़ को लेकर लम्बे समय से शांत थे तो आज आपको बोलने का मौका मिलेगा। लेकिन अपनी बातों का आप सोच समझकर बोले ।
प्रेम राशिफल की बात करे तो आज मेष राशि की महिलाओं के पंचम भाव में चंद्रमा है इसका प्रभाव से लव लाइफ में आकर्षण और उम्मीदें दोनों को बढ़ाता है । आज आप अपने पार्टनर से मानसिक रूप से साथ रहना चाहोगे, लेकिन आपको पार्टनर से बेहतर आउटपुट नहीं मिला तो आज आपका मन मन खिन्न हो सकता है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को आज यह समझना होगा कि हर समय सामने वाला आपकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सकता , इस बात आपको विशेष ध्यान देना होगा की आपका पार्टनर हर समय आपको टाइम नही दे सकता । सिंगल रह रही महिलाओं के लिए आज सोशल मीडिया के माध्यम से किसी नए व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन जल्दबाज़ी में भरोसा करना ठीक नहीं।
उपाय – आज सफेद फूल किसी मंदिर में अर्पित करे। ।
कार्य करने के मामले में मेष राशि की महिलाएं की बात करे तो आज कार्यस्थल पर आज आपकी क्रिएटिव सोच सामने आएगी। आज आप अपने आइडिया खुलकर रख पाएँगी, लेकिन ध्यान रहे अगर आज आप आपने से दूसरों की राय को नज़रअंदाज़ किया तो नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आज का दिन आपको सिर्फ मेहनत ही नहीं करनी बल्कि टीम के साथ तालमेल बनाकर काम करना ज़रूरी है। सरकारी काम, मीटिंग या इंटरव्यू से जुड़े मामलों में आज फायदा देखने को मिलेगा, लेकिन इसका पूरा परिणाम तुरंत देखने को नहीं मिलेगा।
उपाय – काम पर जाने से पहले तुलसी के पौधे को जल दें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से ठीकठाक रहने वाला है। आज आपका खर्चा बच्चों की पढाई पर या , मनोरंजन की चीज़ें खरीदने, दिखावे के चक्कर में अचानक खर्चा बढ़ सकता है। आज आपका कही बड़ी जगह पर इन्वेस्टमेंट करने का मन बनेगा, लेकिन आज आपको किसी भी तरह से रिस्क लेने से बचना ही समझदारी है। कोई पुराना उधर पैसा मिलने की बात हो सकती है, पर मिलेगा आपको देरी से । आज के दिन आप किसी पर भी आर्थिक रूप से निर्भर न रहें।
उपाय – आज किसी ज़रूरतमंद को गेहूं या चावल का दान करें।
सेहत की बात करे तो आज मेष राशि की महिलाओं की मानसिक ऊर्जा ज़्यादा रहेगी, अगर आज आप शारीरिक थकावट को नज़रअंदाज़ करेंगे तो आगे दिक्कत हो सकती है । आज काम के करना आपका सिर भारी रह सकता है , आंखों में जलन या ब्लड प्रेशर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। खानपान में गर्म चीज़ो का ज्यादा सेवन करें और तली चीज़ें कम खाएं । आज जरूरत से ज़्यादा खुद को थकाने से बचें।
उपाय – शाम को पैरों के तलवों में सरसों के तेल से हल्की मालिश करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।