
Aries Horoscope Today, 4 January 2026: 4 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए भीतर चल रही उथल-पुथल को दिशा देने वाला है। यह दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा भारी लग सकता है, लेकिन यही भारीपन आपको मजबूत निर्णय लेने में मदद करेगा।पिछले कुछ दिनों से जिन बातों को आप टालती आ रही थीं, आज वही विषय आपके सामने स्पष्ट रूप से आएंगे।
अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो मन में छुपी बातों को दबाकर रखने की आदत आज नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेम संबंधों में आज ईमानदारी सबसे बड़ा हथियार साबित होगी। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी पुराने संपर्क से भावनात्मक संदेश या कॉल आ सकता है, जो मन को उलझा सकता है। साथी की छोटी-सी बात आपको चुभ सकती है, लेकिन प्रतिक्रिया देने से पहले सोचें कि सामने वाला क्या कहना चाहता है। पुराने रिश्ते दोबारा जुड़ने की बजाय आपको सबक देने आए हैं, इसे समझना जरूरी है।
उपाय: शाम को गुलाब के फूल पर थोड़ा सा इत्र लगाकर शिवलिंग के पास रखें !
करियर के मामले में आज का दिन चुनौतीपूर्ण लेकिन उपयोगी है। काम का दबाव बढ़ सकता है और किसी वरिष्ठ महिला अधिकारी से मतभेद की स्थिति बन सकती है। आज किया गया एक सही प्रोफेशनल निर्णय आने वाले महीनों में स्थिरता देगा, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान भी करा सकती है। जो महिलाएं नौकरी बदलने की सोच रही हैं, उन्हें आज जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बिज़नेस से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन पुराने क्लाइंट या रुके हुए पेमेंट की याद दिलाने वाला है।
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करते समय उसमें एक चुटकी लाल चंदन मिलाएं
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक स्थिति देखी जाए तो खर्च अचानक बढ़ सकता है, खासकर घर या परिवार से जुड़ी ज़रूरतों पर। पुराने निवेश से जुड़ी कोई जानकारी राहत दे सकती है, लेकिन नए निवेश से फिलहाल दूरी बनाए रखें। कोई महिला मित्र आर्थिक सलाह दे सकती है, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर न रहें। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, या कार्ड से भुगतान करते समय अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।
उपाय - आज के दिन पीले कपड़े में थोड़े से चावल और हल्दी बांधकर तिजोरी या पर्स में रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं को आज रीर से ज़्यादा मन थका हुआ महसूस हो सकता है। नींद पूरी न होना, सिर में भारीपन या गर्दन में जकड़न की शिकायत हो सकती है।पानी की कमी और अनियमित भोजन भी थकान का कारण बन सकता है। रात को देर तक जागने से बचें। ठंडी चीजें समस्या बढ़ा सकती हैं। आज खुद के लिए थोड़ा समय निकालना बेहद जरूरी है।
उपाय - आज “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।