Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:53 AM IST
Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 29 January 2026: महीने के आखिरी दिनों में चमकेगा मेष राशि का भाग्य, करियर और धन में मिलेंगे उन्नति के नए अवसर; दैनिक राशिफल पढ़ें

आज का मेष राशिफल 29 जनवरी 2026 मेष राशि की महिलाओं के लिए करियर, धन और रिश्तों के नए अवसर लेकर आया है। महीने के आखिरी दिनों में भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में पहचान बनने के योग हैं। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी, वहीं आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। सेहत सामान्य से बेहतर रहेगी। पढ़ें पूरा दैनिक राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 07:51 IST

Aries Horoscope Today, 29 January 2026: जनवरी माह का यह अंतिम दौर मेष राशि की महिलाओं के लिए मानसिक दृढ़ता और कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनाने का अवसर लेकर आया है। आज ग्रहों की स्थिति आपको एनर्जिटिक बनाए रखेगी, जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर सकेंगी। आज के दिन ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए और परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम बढ़ाना चाहिए।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास घोलने वाला रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकती हैं, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। विवाहित लोगों के लिए आज का दिन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, अनचाहे शब्द मनमुटाव का कारण बन सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में खास व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं।

उपाय: भगवान शिव और माता पार्वती का गठबंधन कराएं या ॐ गौरीशंकराय नमः का जाप करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन पॉजिटिव रिजल्ट देने वाला है। जो महिलाएं नौकरी कर रही हैं, उन्हें आज सीनियर ऑफिसर्स से तारीफ मिल सकती है और प्रमोसन के संकेत भी मिल सकते हैं। वर्कप्लेस पर आज आपकी लीडरशिप निखर कर सामने आएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा, किसी भी नए पार्टनरशिप में प्रवेश करने से पहले डॉक्यूमेंट की अच्छी तरह जांच कर लें। आज की गई मेहनत भविष्य में अच्छे परिणाम देगी।

More For You

उपाय: आज घर से निकलते समय थोड़ा सा गुड़ खाकर निकलें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन आज घर की सजावट या लुग्सरी की वस्तुओं पर अधिक खर्च हो सकता है। आज किसी भी तरह के बड़े इन्वेस्टमेंट या शेयर मार्केट में पैसा लगाने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह अवश्य लें। रुका हुआ धन वापस मिलने में थोड़ी देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

उपाय: आज शाम के समय मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पुरानी किसी शारीरिक समस्या से आज राहत मिल सकती है। आज काम की अधिकता के कारण शाम को पैरों में दर्द या थकान महसूस हो सकती है। अपने खान-पान में मौसमी फलों को शामिल करें और पर्याप्त पानी पिएं। मानसिक शांति के लिए आज थोड़ी देर मैडिटेशन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

उपाय: आज तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें रोली और लाल पुष्प डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;