
Aries Horoscope Today, 20 January 2026: 20 जनवरी 2026 का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए सामाजिक और आर्थिक रूप से बहुत शुभ रहने वाला है। आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि का 11वां भाव लाभ और इच्छा पूर्ति का भाव का है। यह गोचर आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा। कल तक जो मानसिक भारीपन महसूस हो रहा था, आज वो दूर होगा। आज आप काफी सोशल रहेंगी और दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बिताएंगी। अगर आपकी कोई पुरानी इच्छा या काम काफी समय से अटका हुआ था, तो आज उसके पूरा होने की प्रबल संभावना है।
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन दोस्ती और विश्वास का है। 11वें भाव का चंद्रमा रिश्तों में ओपन माइंडेड बनता है। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उनका पार्टनर आज एक अच्छे दोस्त की तरह पेश आएगा। आज आप दोनों भविष्य के सपनों को लेकर चर्चा करेंगे। अगर आप सिंगल हैं और किसी को पसंद करती हैं, तो आज का दिन अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करने के लिए बेहतरीन है, क्योंकि आज फ्रेंडशिप लव में बदल सकती है। विवाहित महिलाओं को आज पति के साथ किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिल सकता है।
उपाय - आज राधा-कृष्ण की तस्वीर पर इत्र लगाएं या फूल अर्पित करें।
करियर केहिसाब से मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन नेटवर्किंग का है। आज आप अपने काम से ज्यादा अपने कॉन्टेक्ट्स के जरिए लाभ कमाएंगी। ऑफिस आज आपका टीम वर्क बहुत मायने रखेगा। अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहती हैं, तो आज कलीग्स का पूरा साथ मिलेगा। जो महिलाएं अपना खुद का बिज़नेस करती हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर या डील मिल सकती है। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत प्रभावी रहेगी, जिससे लोग आपकी बातों से जल्दी सहमत हो जाएंगे।
उपाय - आज हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं या कम से कम लाल फूल अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन प्रॉफिट वाला है। चंद्रमा का लाभ भाव में होना आय में वृद्धि करता है। आज मल्टीप्ल इनकम के सोर्स की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो आज उसके वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप शेयर मार्केट या किसी कमोडिटी में इन्वेस्ट करने का मन बना सकती हैं, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। आज दोस्तों या किसी क्लब की मेंबरशिप पर भी धन खर्च हो सकता है।
उपाय - आज चींटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाएं।
सेहत के मामले में आज मेष राशि की महिअलों को अपने पैरों और पिंडलियों का खास ध्यान रखना होगा। कुंभ राशि का प्रभाव पैरों के निचले हिस्से पर होता है, इसलिए आज पैरों में दर्द, ऐंठन या नसों में खिंचाव महसूस हो सकता है। आज बहुत ज्यादा दौड़-भाग करने से बचें। ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं और हल्की स्ट्रेचिंग करें।
उपाय - आज सुबह सूर्य नमस्कार करें और तांबे के लोटे से सूर्य को जल दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।