Aries career obstacles 2026

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 February 2026: सप्ताह के पहले दिन मेष राशि को मिलेंगे नए मौके, आज का मेष राशिफल पढ़ें

आज का मेष राशिफल 2 फरवरी 2026 में जानें सप्ताह के पहले दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए करियर, प्रेम, धन और सेहत का हाल। आज नए अवसर, आत्मविश्वास और कार्यकुशलता बढ़ने के संकेत हैं। साथ ही पढ़ें ऑफिस, बिजनेस और रिश्तों से जुड़े जरूरी संकेत, सावधानियां और शुभ उपाय। जानिए आज का दिन आपके लिए कितना लाभकारी रहेगा और किन बातों का रखें खास ध्यान।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 07:47 IST

Aries Horoscope Today, 02 February 2026 : फरवरी का दूसरा दिन और सप्ताह का पहला वर्किंग डे यानी सोमवार, मेष राशि की महिलाओं के लिए नई उम्मीदें और कार्यकुशलता लेकर आया है। मेष राशि का स्वामी मंगल है, जो एनर्जी और पराक्रम का कारक है, और आज का दिन सोमवार है जो भगवान शिव और चंद्रमा को समर्पित है, आज के दिन आप खुद को मानसिक रूप से बहुत एक्टिव महसूस करेंगी। पिछले सप्ताह के जो कार्य अधूरे रह गए थे, उन्हें पूरा करने के लिए आज आप पूरी ताकत लगा देंगी। ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आपका कॉन्फिडेंस चरम पर होगा, जिससे आप कठिन से कठिन निर्णय भी आसानी से ले पाएंगी। चंद्रमा के प्रभाव के कारण आज आपका मन थोड़ा चंचल हो सकता है आज जल्दबाजी में कोई भी प्रतिक्रिया देने से बचें। आज का दिन सामाजिक गतिविधियों और जनसंपर्क के लिए भी उत्तम है। परिवार में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा, जिससे आपको आत्म-संतोष की अनुभूति होगी।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाओं के लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन स मझदारी और धैर्य की मांग करता है। विवाहित महिलाएं के लिए आज सोमवार का दिन है, इसलिए काम की भागदौड़ रहेगी, जिसका असर आपके मूड पर पड़ सकता है। हो सकता है कि आप अपने पति से थोड़ी चिड़चिड़ी हो जाएं। शाम के समय साथ में चाय पीने या बात करने से दिनभर की थकान और तनाव दूर हो जाएगा। अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना ही आज सही है। सिंगल महिलाएं की मुलाकात कार्यस्थल या किसी यात्रा के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो बहुत ही एनर्जेटिक और अम्बिशयस हो। यदि आप लिव-इन में हैं या किसी रिश्ते में हैं, तो आज अपने पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करें, लेकिन अपनी बात मनवाने के लिए दबाव न डालें।

उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाओं के लिए करियर की दृष्टि से आज का दिन एक्शन और लीडरशिप का है। नौकरी कर रही महिलाओं की सप्ताह की शुरुआत धमाकेदार होगी। आज ऑफिस में आपके पास काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आपकी लीडरशिप क्वालिटी आपको सबसे अलग दिखाएगी। आज आप अपनी टीम को बहुत अच्छे से मैनेज कर पाएंगी। यदि कोई प्रेजेंटेशन या मीटिंग है, तो उसमें आपके विचारों की सराहना होगी। जो महिलाएं अपना खुद का बिजनेस करती हैं, विशेषकर प्रॉपर्टी, रेस्टोरेंट या फिटनेस से जुड़ा, उन्हें आज अच्छे क्लाइंट्स मिल सकते हैं। रुका हुआ कोई सरकारी काम आज बनने की संभावना है।

उपाय: घर से निकलते चीनी और दही खाकर निकले ।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप के पास पैसा तो आएगा लेकिन खर्चा भी अधिक होगा । सप्ताह की शुरुआत में ही घर के राशन, बच्चों की फीस या किसी बिल को चुकाने में धन खर्च हो सकता है। यदि आप शेयर मार्केट या कमोडिटी में इन्वेस्ट करती हैं, तो आज मंगल के प्रभाव से आपको रिस्क लेने का मन करेगा। आज के दिन आपको कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहीये। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें, क्योंकि आज दिया गया धन वापस मिलने में काफी समय लग सकता है।

उपाय: लाल रंग के कपड़े में थोड़े से गेहूं और एक तांबे का सिक्का बांधकर किसी जरूरतमंद को दान करें या मंदिर में रख आएं।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। मेष राशि का प्रभाव सिर पर होता है। आज काम के अत्यधिक दबाव और तनाव के कारण आपको सिरदर्द, माइग्रेन या आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है। आज बीच-बीच में आंखों को आराम दें। इसके अलावा, एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है, इसलिए खाली पेट न रहें। आज मानसिक शांति के लिए आज आपको थोड़ा समय खुद के लिए निकालना चाहिए। भावनाओं के अतिरेक से बचें, क्योंकि यह आपके ब्लड प्रेशर को प्रभावित कर सकता है।

उपाय: सुबह उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखें और धरती माता को स्पर्श करें। साथ ही, दिन में एक बार हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;