aaj ka mesh rashifal 17 january 2026 career growth and positive life changes aries today horoscope

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 January 2026: करियर में उन्नति और जीवन में सकारात्मक बदलाव, आज का मेष राशिफल पढ़ें

आज आपकी राशि के दसवें भाव में ग्रहों की जो स्थिति बन रही है, वह आपको एक स्वाभाविक लीडर के रूप में स्थापित करेगी। जब मंगल उच्च का होता है, तो यह व्यक्ति के भीतर निर्णय लेने की क्षमता भर देता है। वहीं सूर्य, जो सफलता और अधिकार का कारक है, मंगल के साथ मिलकर एक ऐसी ऊर्जा पैदा कर रहा है जिसे ज्योतिष में 'कुलदीपक योग' के समान फल देने वाला माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 07:00 IST

Aries Horoscope Today, 17 January 2026: 17 जनवरी 2026, शनिवार का दिन मेष राशि की महिलाओं के लिए भक्ति और शक्ति का है। पंचांग के अनुसार आज मासिक शिवरात्रि है, जो शिव पूजा के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा आज भी धनु राशि में विराजमान है। नवमे भाव का चंद्रमा आपको ईश्वरीय शक्ति और शांति देगा। आपके राशि स्वामी मंगल दसवे भाव में उच्च होकर सूर्य के साथ बैठे हैं। शनिवार का दिन है और दसवें भाव में ग्रहों का यह योग आपको कार्यक्षेत्र में विजय दिलाएगा। आज भाग्य और कर्म दोनों आपके साथ हैं। आज आपके करियर और स्वास्थ्य से जुड़े सभी काम बनेगे।

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज स्पिरिचुअल कनेक्शन महसूस होगा। मासिक शिवरात्रि के कारण घर का माहौल पवित्र और शांत रहेगा। नवमे भाव का चंद्रमा आपको और आपके पति को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने में मदद करेगा। आज आपका रिश्ता और गहरा होगा। लव लाइफ में आज पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बन सकता है। उच्च का मंगल कभी-कभी ईगो देता है, इसलिए आज बातचीत में विनम्रता बनाए रखें,

  • उपाय: आज शाम को प्रदोष काल में पति-पत्नी साथ मिलकर शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाएं।

aaj ka mesh rashifal 17 january 2026 career growth and positive life changes aries today horoscope

इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज आपकी एनर्जी का लेवल अलग ही रहेगा 10वें भाव में उच्च का मंगल और सूर्य मिलकर आपको जबरदस्त लीडरशिप और एनर्जी देगें शनिवार होने के बावजूद आज आप अपने पेंडिंग कामों को निपटाने में व्यस्त रह सकती हैं। अगर आप सरकारी नौकरी, पुलिस, इंजीनियरिंग या प्रशासन से जुड़ी हैं, तो आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या सम्मान मिल सकता है। आपके काम करनेकी एनर्जी देख कर सब चौक जायेंगे । शनि देव की कृपा से आज मेहनत का फल तुरंत मिलेगा।

  • उपाय: आज पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, शनि देव और मंगल दोनों प्रसन्न होंगे।

इसे भी पढ़ें-Saptahik Rashifal Mesh 12 - 18 January 2026: करियर और जिम्मेदारियों का अचानक बढ़ेगा प्रेशर, मेष राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मेष राशि की महिलाओं के भाग्य लक्ष्मी का है। आज चंद्रमा आपके भाग्य को एक्टिव कर रहा है, जिससे आपको कम प्रयास में अच्छा धन लाभ हो सकता है। आज पिता या किसी गुरु समान व्यक्ति से आर्थिक मदद या मार्गदर्शन मिल सकता है। उच्च का मंगल प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में लाभ प्राप्त होगा । आज आप धार्मिक कार्यों या पूजा-पाठ की सामग्री पर खुशी से धन खर्च करेंगी।

  • उपाय: आज किसी जरूरतमंद को काले तिल और उड़द की दाल का दान करें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मेष राशि की महिलाओं को पैरों और जोड़ों का ध्यान रखना होगा। शनिवार का दिन है और शनि देव का प्रभाव पैरों पर होता है, इसलिए ज्यादा भागदौड़ से पैरों में दर्द हो सकता है। 10वें भाव में उच्च का मंगल आपको एनर्जी तो बहुत देगा, लेकिन यह शरीर में पित्त भी बढ़ा सकता है। आज उपवास रखना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। आज आपकी मानसिक थकान दूर होग।

  • उपाय: आज नहाने के पानी में थोड़ा सा काला तिल डालें और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;