
Aries Weekly Horoscope इस सप्ताह चंद्रमा 12 जनवरी को तुला राशि में, 14 जनवरी को वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी को धनु राशि में और 18 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल सप्ताह के अधिकांश समय धनु राशि में स्थित रहेंगे, जबकि 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा, मेष राशि की महिलाओं को करियर और जिम्मेदारियों का दबाव अचानक बढ़ेगा। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में स्थित हैं, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।इस सप्ताह आपके रणनीति बना के कम करना है केवल हिम्मत से कुछ भी नहीं होने वाला है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि मेष राशि के लिए यह सप्ताह दिशा बदलने और फैसलों को परिपक्व बनाने का है।
मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में टकराव और स्पष्टता दोनों लेकर आएगा। चंद्रमा का तुला राशि में गोचर पार्टनर से अपेक्षाएं बढ़ाएगा, लेकिन संतुलन बनाए बिना आपकी बात आगे नहीं बढ़ेगी। 14 जनवरी के बाद चंद्रमा वृश्चिक में आते ही आपकी भावनाएं गहरी होंगी और शक या अधिकार की भावना उभर सकती है। अविवाहित महिलाओं को किसी से अट्रैक्शन होगा लेकिन कंट्रोलिंग स्वभाव वाले व्यक्ति से सतर्क रहना चाहिए। विवाहित या कमिटेड महिलाएं यदि इस सप्ताह हर बात मनवाने की कोशिश करेंगी तो निश्चित ही दूरी बनेगी। इस सप्ताह आपको रिश्ते बचाने हैं, तो थोड़ा बहुत सुनना और सीखना होगा, सिर्फ बोलने से काम नहीं बनेगा।
उपाय: शुक्रवार को लाल गुलाब के फूल माता लक्ष्मी को अर्पित करें।
इसे भी पढ़ें- Mesh 2026 Upay: इस वर्ष शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेंगे बस 2 उपाय, मेष राशि वाले बिना चूके रोज करें ये काम
करियर के लिहाज़ से यह सप्ताह मेष राशि जी महिलाओं के निर्णायक है। इस सप्ताह धनु राशि में चार ग्रह आपको आगे बढ़ने का कॉन्फिडेंस देंगे, लेकिन 14 जनवरी के बाद सूर्य के मकर में प्रवेश करते ही कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी और अनुशासन बढ़ जायेगा, जो महिलाएं सरकारी क्षेत्र, मैनेजमेंट, ट्रेनिंग, लॉ, एजुकेशन या एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़ी हैं, उनके लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण है। इस सप्ताह ऑफिस में सीनियर के साथ टकराव से बचें इस सप्ताह आपको जीत जिद से नहीं, समझदारी से मिलेगी। व्यवसाय में नई शुरुआत संभव है, लेकिन बिना प्लान के कदम नुकसान देगा।
उपाय: मंगलवार को गुड़ से बनी या तिलकी मिठाई दान करें।
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह मेष राशि की महिलाओं के लिए खर्च और इनकम के अवसर दोनों लेकर लाएगा। धनु राशि में शुक्र और बुध ट्रैवल, शिक्षा या स्टेटस से जुड़े खर्च को अचानक बढ़ा सकते हैं। 14 जनवरी के बाद नौकरी या करियर से जुड़ा कोई आर्थिक निर्णय सामने आ सकता है। जल्दबाज़ी में हामी भरना सही नहीं रहेगा। इस सप्ताह उधार देना या किसी के भरोसे निवेश करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। शार्ट टाइम के लिए इन्वेस्टमेंट इस सप्ताह किया जा सकता है।
उपाय: बुधवार को हरे मूंग का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह मेष राशि की महिलाओं को चेतावनी देता है। लगातार ओवरवर्क और अनियमित दिनचर्या आपको इस सप्ताह बीमार कर सकती है यह सप्ताह आपकी मानसिक थकावट बढ़ाएगा। चंद्रमा का वृश्चिक और मकर में गोचर हार्मोनल असंतुलन, पीठ दर्द, सिरदर्द या नींद की समस्या दे सकता है। अगर इस सप्ताह नींद, पानी और भोजन पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको शारीरिक पीड़ा और मानसिक पीड़ा दोनों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: शनिवार को तिल के तेल से दीपक जलाए।
इसे भी पढ़ें- Mesh Love Rashifal 2026: अविवाहित और विवाहित मेष राशि वालों के लिए प्रेम और विवाह राशिफल, यहां विस्तार से पढ़ें
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।